विज्ञापन

LSG vs RCB IPL 2026: लखनऊ में मिचेल मार्श का तहलका, लेकिन 2 गेंद से चूके, टूट जाता अभिषेक का मेगा रिकॉर्ड

Mitchell Marsh Miss Abhishek Sharma Record by 2 Balls: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिचेल मार्श ने सिर्फ 20 गेंदों में अर्द्धशतक लगाया. यह लखनऊ में किसी बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेज आईपीएल अर्द्धशतक है.

LSG vs RCB IPL 2026: लखनऊ में मिचेल मार्श का तहलका, लेकिन 2 गेंद से चूके, टूट जाता अभिषेक का मेगा रिकॉर्ड
Mitchell Marsh Miss Abhishek Sharma Record by 2 Balls:

LSG vs RCB, Mitchell Marsh Miss Abhishek Sharma Record by 2 Balls: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए मैच में मिचेल मार्श ने तहलका मचा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी लखनऊ को मिचेल मार्श ने अर्शिन कुलकर्णी के साथ धुआंधार शुरुआत दिलाई. इस दौरान इस सलामी बल्लेबाज ने सिर्फ 20 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया. मिचेल मार्श ने 20 गेंदों में फिफ्टी के साथ ही एक मेगा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. 

लखनऊ में बेंगलुरु के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक जड़कर मिचेल मार्श मे घरेलू दर्शकों को झूमने का मौका दिया. उनकी यह फिफ्टी लखनऊ के लिए लीग के इतिहास में पांचवीं सबसे तेज़ फिफ्टियों में शुमार है. जबकि इकाना में IPL इतिहास की दूसरी सबसे तेज़ फिफ्टी है. इकाना में सबसे तेज अर्द्धशतक का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम है, जिन्होंने 18 गेंदों में पचासा जड़ा था.

लखनऊ के लिए आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड निकोलस पूरन के नाम है. पूरन का इस लिस्ट में दबदबा है. उन्होंने 15, 16, 18, 19 और 20 गेंदों में फिफ्टी लगाई है. जबकि काइल मेयर्स ने भी 20 गेंदों में फिफ्टी लगाई है. 

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे तेज़ फिफ्टी (बॉल के हिसाब से)

  • 15 - निकोलस पूरन बनाम RCB, बेंगलुरु, 2023
  • 16 - निकोलस पूरन बनाम MI, वानखेड़े, 2026*
  • 18 - निकोलस पूरन बनाम SRH, हैदराबाद, 2025
  • 19 - निकोलस पूरन बनाम MI, वानखेड़े, 2024
  • 20 - काइल मेयर्स बनाम PBKS, मोहाली, 2023
  • 20 - निकोलस पूरन बनाम DC, दिल्ली, 2024
  • 20 - मिच मार्श बनाम RCB, लखनऊ, 2026*

मिचेल मार्श ने अपना यह अर्द्धशतक पावरप्ले के अंदर ही पूरा कर लिया था. मार्श अब लखनऊ के लिए आईपीएल पावरप्ले में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हो गए हैं. इससे पहले भी यह रिकॉर्ड उन्हीं के नाम था.

पावरप्ले में LSG के लिए 50 से ज़्यादा स्कोर

  • 60* (30) - मिचेल मार्श बनाम MI, 2025*
  • 58* (24) - मिचेल मार्श बनाम RCB, 2026*
  • 54 (24) - काइल मेयर्स बनाम PBKS, 2023
  • 53 (22) - काइल मेयर्स बनाम CSK, 2023

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoff: रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग, क्या मुंबई-चेन्नई बना पाएंगी जगह? उमेश यादव ने की भविष्यवाणी

यह भी पढ़ें:  IPL 2026 Final: क्यों शिफ्ट हुआ आईपीएल का फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद, बीसीसीआई सचिव ने दी सफाई

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Royal Challengers Bengaluru, Lucknow Super Giants, Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, Cricket, Mitchell Ross Marsh, Abhishek Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com