विज्ञापन

LSG vs RCB IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार vs मोहम्मद शमी, टी20 में कौन घातक, किसका रिकॉर्ड बेहतर

Bhuvneshwar Kumar vs Mohammed Shami: लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले इस मुकाबले में एक तरफ जहां स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार हैं तो दूसरी तरफ भरोसेमंद मोहम्मद शमी.

LSG vs RCB IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार vs मोहम्मद शमी, टी20 में कौन घातक, किसका रिकॉर्ड बेहतर
Bhuvneshwar Kumar vs Mohammed Shami

Bhuvneshwar Kumar vs Mohammed Shami: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला खेला जाना है. लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले इस मुकाबले में एक तरफ जहां स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार हैं तो दूसरी तरफ भरोसेमंद मोहम्मद शमी. यह दोनों ही गेंदबाज साबित कर रहे हैं कि क्लास कायम रहे तो उम्र मायने नहीं रखती. भुवनेश्वर और शमी दोनों ही इस सीजन पर्पल कैप की रेस में है. साथ ही अपने प्रदर्शन से आलोचकों को भी जवाब दे रहे हैं, जिनको लगता है कि इन दिग्गजों का टी20 करियर खत्म हुआ. 

मौजूदा IPL 2026 सीज़न में भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन असाधारण रहा है. उन्होंने 9 पारियों में 17 विकेट लेकर टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. अहम बात यह है कि उनका बॉलिंग स्ट्राइक रेट 12.3 का रहा है, जो बताता है कि वह कितनी तेजी से विकेट निकाल रहे हैं. सिर्फ विकेट ही नहीं, किफायती गेंदबाज़ी भी भुवनेश्वर की पहचान रही है. IPL 2026 में (कम से कम 25 ओवर फेंकने वाले गेंदबाज़ों में) उनका इकॉनमी रेट 7.5 दूसरा सर्वश्रेष्ठ है. यानी वह रन रोकने और विकेट लेने—दोनों काम बखूबी कर रहे हैं. 

दूसरी तरफ मोहम्मद शमी हैं, जिन्होंने 9 पारियों में 8 विकेट लिए हैं. हैदराबाद के खिलाफ तो उन्होंने सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट निकाले थे. मोहम्मद शमी की इकॉनमी 8.65 की है. जो दिखाता है कि वो टीम के लिए कितने किफायती रहे हैं. जहां भुवी को दूसरे छोर से हेजलवुड का साथ मिल रहा है, शमी को प्रिंस यादव और मोहसिन खान का साथ मिल रहा है. 

टी20 में कौन बेहतर

भुवनेश्वर कुमार के मुकाबले मोहम्मद शमी ने काफी कम मैच खेले हैं. भुवी ने टी20 में जहां 324 पारियों में गेंदबाजी की है तो शमी ने सिर्फ 192 में और यही अंतर विकेटों में झलकता है. शमी के नाम टी20 में 234 विकेट हैं जबकि भुवी के नाम 352. हालांकि, दोनों का गेंदबाजी औसत एक जैसा ही है. भुवी का औसत 24.51 का है और शमी का 24.83 का. लेकिन असली अंतर इकॉनमी में है. टी20 में रन रोकना विकेट लेने के समान माना जाता है और ऐसे में भुवी यहां पर शमी पर बीस साबित होते हैं. शमी की इकॉनमी 8.38 की है जबकि भुवी की 7.35 की है. 

बात अगर बॉलिंग स्ट्राइक रेट की करें तो यहां पर शमी भारी पड़ते दिखते हैं. शमी का बॉलिंग स्ट्राइक रेट 17.70 का है जबकि भुवी का 19.90 का. भुवनेश्वर ने टी20 में 5 बार फाइव विकेट हॉल लिए हैं जबकि शमी एक बार भी ऐसा नहीं कर पाए हैं. शमी ने 4 बार फोर विकेट हॉल लिए हैं और भुवी ने 5 बार यह कारनामा किया है. 

आईपीएल में कौन अधिक घातक

बात अगर आईपीएल की करें तो भुवी ने 199 मैच खेले हैं और इसमें 215 विकेट झटके हैं. जबकि शमी के नाम 141 विकेट हैं. बात अगर डॉट की करें तो भुवी ने 1929 डॉट फेंकी हैं जबकि शमी ने 1189. भुवी की इकॉनमी 7.68 की है, जबकि शमी की 8.63 की है. भुवी के नाम आईपीएल में 215 विकेट हैं, जबकि शमी के नाम 141 विकेट हैं. भुवी जहां इस सीजन 14 मेडन फेंक चुके हैं वहीं शमी के नाम 3 मेडन है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: जीत के साथ हैदराबाद नंबर-1, पंजाब से छीना ताज, ऐसा है प्लेऑफ का समीकरण

यह भी पढ़ें: LSG vs RCB IPL 2026: किंग कोहली T20 क्रिकेट में विराट रिकॉर्ड के मुहाने पर, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com