विज्ञापन

सोने-चांदी पर बड़ा अपडेट! कीमतों में 8,600 रुपये का उलटफेर, जानिए कहां तक जा सकते हैं भाव?

Gold Silver Prices: सोने-चांदी की गिरती कीमतों पर लगाम लगा है. एक बार फिर इनमें तेजी देखी जा रही है. सवाल है कि सोने-चांदी के दाम आगे कहां तक जा सकते हैं. एक्‍सपर्ट्स ने इस बारे में बताया है. यहां पढ़ें डिटेल में.

सोने-चांदी पर बड़ा अपडेट! कीमतों में 8,600 रुपये का उलटफेर, जानिए कहां तक जा सकते हैं भाव?
Gold Silver Prices hikes: सोना-चांदी महंगा हुआ है या सस्‍ता, यहां जान लीजिए
Source: Canva

Gold-Silver Prices Today: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्‍मीद में आज शेयर मार्केट में तेजी दिखाई दी, डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती दिखी और क्रूड ऑयल भी काफी सस्ता हुआ. इस बीच सोने-चांदी की कीमतों पर भी असर देखा गया. सोमवार 15 जून को घरेलू कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने-चांदी पर पॉजिटिव असर देखा जा रहा था. दोपहर 12 बजे के बाद तो सोने-चांदी के दाम में तेजी और बढ़ने लगी और दोपहर करीब 1 बजे तक गोल्‍ड-सिल्‍वर 8,600 रुपये से ज्‍यादा महंगा हो गया. इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी के भाव में तेजी देखी गई. कॉमेक्‍स पर सोना करीब 2.5% और चांदी 3.65% की तेजी के साथ ट्रेड करती दिखी. 

आज कितने बढ़ गए सोने-चांदी के दाम?

घरेलू मार्केट MCX पर 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी (silver Rates) में 6,000 रुपये से ज्‍यादा की तेजी देखी गई. दोपहर 12:50 बजे इसके भाव 2.5 फीसदी या 6,214 रुपये के उछाल के साथ 2,52,400 रुपये के भाव पर ट्रेड करता दिखा. वहीं सोने की बात करें तो 5 अगस्‍त की डिलीवरी वाला गोल्‍ड 1.61% या 2,428 रुपये चढ़कर 1,52,956 रुपये के भाव पर ट्रेड करता दिखा. 

इससे पहले आज सुबह अगस्त वायदा सोना अपने पिछले बंद 1,50,528 रुपये से 3,301 रुपये के भारी उछाल के साथ 1,53,829 रुपये/10 ग्राम पर खुला, जो एक समय तक दिन का उच्चतम स्तर रहा. वहीं, MCX सिल्वर जुलाई वायदा अपने पिछले बंद 2,46,186 रुपये से 5,377 रुपये की जबरदस्त तेजी के साथ 2,51,563 रुपये/किलो पर खुला था और शुरुआती कारोबार में ही 3% से ज्यादा उछलकर 2,53,345 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया.

फिजिकल गोल्‍ड और सिल्‍वर के दाम 

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को 999 प्यूरिटी वाला यानी 24 कैरेट सोना 1,50,169 रुपये/10 ग्राम के लेवल पर था. वहीं चांदी की कीमत 2,51,011 रुपये/किलो थी. शाम में ये दरें एक बार फिर अपडेट होंगी.   

सोने-चांदी की कीमतों में यह उछाल ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पुष्टि की है कि ईरान के साथ शांति समझौता हो गया है और होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुल जाएगा, जिससे चार महीने से चल रहे संघर्ष का अंत हो गया है. उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका ने इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग से नाकाबंदी हटा ली है, जो विश्व ऊर्जा व्यापार के लिए एक प्रमुख समुद्री मार्ग है और दोनों देशों के बीच तनाव के कारण काफी हद तक बाधित रहा था.

कहां तक जा सकते हैं सोने-चांदी के भाव?

समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, एक कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट ने बताया कि MCX गोल्ड फिलहाल 1.54-1.55 लाख रुपए के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस जोन के नीचे ट्रेड कर रहा है. भू-राजनीतिक तनावों में कुछ नरमी आने से सोने में मजबूती देखने को मिल रही है और कीमतों में रिकवरी के संकेत दिखाई दे रहे हैं.

एक्सपर्ट का मानना है कि यदि सोना 1.55 लाख रुपए के स्तर के ऊपर लगातार बना रहता है, तो इसमें और तेजी आ सकती है तथा भाव 1.58 लाख रुपए से 1.60 लाख रुपए के दायरे तक पहुंच सकते हैं. दूसरी ओर, यदि कीमत 1.53-1.52 लाख रुपए के सपोर्ट जोन के नीचे फिसलती है, तो सोना फिर से 1.50 लाख रुपए के स्तर तक गिर सकता है.

वहीं, एक्सपर्ट ने आगे बताया कि MCX सिल्वर ने भी 2.50 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर लिया. इससे बाजार की धारणा में सुधार और कीमतों में धीरे-धीरे रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं.

एक्सपर्ट के मुताबिक, यदि चांदी 2.54-2.55 लाख रुपए के रेजिस्टेंस जोन को पार कर लेती है, तो इसमें और तेजी आ सकती है और भाव 2.58-2.60 लाख रुपए तक पहुंच सकते हैं. हालांकि, यदि कीमत 2.50 लाख के नीचे फिसलती है, तो बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और भाव 2.42-2.40 लाख रुपए के सपोर्ट क्षेत्र तक आ सकते हैं.

एक्सपर्ट ने बताया कि निकट अवधि में चांदी का रुझान सकारात्मक बना हुआ है. बाजार की धारणा को और मजबूत करने के लिए कीमतों का मौजूदा रेजिस्टेंस स्तरों के ऊपर टिकना जरूरी होगा. भू-राजनीतिक घटनाक्रम, सुरक्षित निवेश की मांग और वैश्विक बाजारों की अस्थिरता आगे भी चांदी की चाल को प्रभावित कर सकती है.

Source: MCX Live, Comex Live, IANS

ये भी पढ़ें: मथुरा, आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर... जेवर एयरपोर्ट से पूरा वेस्‍ट यूपी गदगद, इन सेक्टरों में ग्रोथ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Price Today, Gold Silver Demand, Gold Silver Rates Today, Gold Prices Updates, Silver Prices Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com