विज्ञापन

अभी एक हफ्ते आंधी, बारिश हिलाएगी, दिल्ली, यूपी से पंजाब-राजस्थान तक अलर्ट, मॉनसून के पहले ही झमाझम बरसात

Today Weather: दिल्ली एनसीआर के साथ उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज अभी बदला बदला रहेगा. आंधी, बारिश, बिजली गिरने के साथ मौसम खुशनुमा रहेगा. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

अभी एक हफ्ते आंधी, बारिश हिलाएगी, दिल्ली, यूपी से पंजाब-राजस्थान तक अलर्ट, मॉनसून के पहले ही झमाझम बरसात
Delhi Rain Alert Weather News: दिल्ली में आज का मौसम
IANS
  • मॉनसून के पहले ही दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत में बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा
  • मॉनसून अभी उत्तर भारत पहुंचने में काफी वक्त लग सकता है और अभी मुंबई में भी इसका इंतजार है
  • उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में भी अभी आंधी, बारिश का दौर चलता रहेगा
नई दिल्ली:

दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में अभी भी आंधी, बारिश का मौसम थमने का नाम नहीं ले रहा है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में अभी एक हफ्ते और आंधी, बारिश का दौर चलता रहेगा. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की बात करें तो 16 जून और फिर 18-20 जून के दौरान  आंधी, बारिश और तेज हवाएं चलती रहेंगी.  नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 21 जून तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में वाराणसी, आजमगढ़, प्रयागराज समेत पूरे पूर्वांचल में 17-18 जून को कहीं कहीं बारिश आने का अनुमान है. 

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में 16 जून को भी कहीं जगहों पर छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं भी दोपहर और शाम के वक्त चलने की संभावना है. 17 से 19 जून तक दिल्ली में बादल छाये रहेंगे. फिर 20 और 21 जून को भी बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ बारिश देखने को मिलेगी और इस दौरान तेज हवाएं भी झकझोरती रहेंगी. हालांकि दिल्ली एनसीआर में मॉनसून की बारिश का इंतजार बढ़ गया है. 

उत्तराखंड में आज का मौसम

जम्मू-कश्मीर में 15-16 जून और फिर 18-21 जून के दौरान बारिश होने का अलर्ट है. उत्तराखंड में 15 और 19 जून को आंधी, तूफान, बिजली कड़कने से तेज हवाओं की चेतावनी है. जबकि हिमाचल प्रदेश में 18, 19 जून को बारिश, आंधी की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तो 15 से 21 जून के बीच बारिश आने की संभावना है. 

Delhi Rain

मॉनसून अलर्ट (Monsoon Update)

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की बात करें तो वो आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के साथ तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है. सोलापुर, हैदराबाद, भद्राचलम, कोरापुट, फूलबनी, रांची, जमुई, मुजफ्फरपुर में बारिश का अलर्ट है. अगले 4-5 दिनों के दौरान मॉनसून अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं. मॉनसून जल्द मुंबई पहुंच सकता है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ से लेकर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश तक यह जून के अंत तक पहुंच सकता है. 

राजस्थान का मौसम

पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 16 जून को भी तेज आंधी, तूफान के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश देखने को मिलेगी. हवा की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाने की संभावना है. 19 से 21 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान में ऐसा ही मौसम रहेगा. पूर्वी राजस्थान में 17-18 जून को आंधी, तूफान से मौसम बिगड़ने की आशंका है. धूल भरी आंधी का अलर्ट भी है. 

ये भी पढ़ें - दिल्ली-एनसीआर में आया तूफान, 92 KMPH की रफ्तार से चलीं हवाएं... IMD ने दिया बारिश अलर्ट

मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश की बात करें तो 16 से 21 जून के दौरान कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 से 19 जून के दौरान बारिश का अलर्ट है. जबकि छत्तीसगढ़ में भी 19 जून तक गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट है. 

बिहार, झारखंड का मौसम

सिक्किम और बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों में 21 जून तक बारिश का अलर्ट है. ओडिशा में 16 जून को व्यापक बारिश की संभावना है. बिहार और झारखंड में 15 से 21 जून के दौरान और ओडिशा में 17 से 21 जून के दौरान ओडिशा में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. बिहार में 16 जून और फिर 20-21 जून को आंधी तूफान की आशंका है. 

 ये भी पढ़ें - मुंबई में मॉनसून की धीमी चाल ने रुलाया, दिन-रात झुलसा रही गर्मी, अल नीनो का असर?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Alert In Delhi Ncr, Rain Alert Imd, Weather Today, Today Weather Report, Weather  news
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com