विज्ञापन

LSG vs KKR: 'यह एक आपराधिक फैसला रहा', लखनऊ ने सुपर ओवर में किया ब्लंडर, डेल स्टेन ने दिखाया आइना

Lucknow's big blunder: लखनऊ ने सुपर ओवर में जो गलती की, वह तो कोई स्कूली टीम भी नहीं करती. और अब हर कोई इस फैसले पर थू-थू कर रहा है

LSG vs KKR: 'यह एक आपराधिक फैसला रहा', लखनऊ ने सुपर ओवर में किया ब्लंडर,  डेल स्टेन ने दिखाया आइना
Lucknow's big blunder: सुनील नरेन ने सुपर ओवर फेंका था
X: social media

Lucknow's big blunder: आईपीएल 2026 में रविवार को सीजन का पहला सुपर ओवर देखने को मिला. लखनऊ सुपर जायंट्स के पेसर मोहम्मद शमी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (LSG vs KKR) के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर मुकाबले को सुपर ओवर में पहुंचा दिया, लेकिन सुपर ओवर (Super Over) में लखनऊ ने ऐसा ब्लंडर किया, जो बहुत ही ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है कि कोई ऐसा फैसला कैसे ले सकता है. दोनों ही टीमों का स्कोर 155 हुआ, तो मैच का रिजल्ट सुपर ओवर में निकालना पड़ा और फिर बाजी केकेआर (KKR) ने मार ली. काफी हैरान करने वाला फैसला तब देखने को मिला, जब केकेआर के अनुभवी सुनील नरेन के खिलाफ सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए निकोलस पूरन और एडन मार्करम मैदान में उतरे. पूरन का आईपीएल 2026 में बेहद खराब फॉर्म रहा है. और लखनऊ की हार के बाद अब  दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने पूरन को भेजने के फैसले एक आपराधिक फैसला करार दिया है. 

उन्होंने रविवार के मुकाबले से पहले 8, 1,13,19,1,9 और 22 के स्कोर बनाए थे. वह नियमित खेल में भी 9 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बावजूद एलएसजी ने उन्हें सुपर ओवर में चालाक सुनील नरेन का सामना करने के लिए भेजा. पूरन पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए और केकेआर ने इस मोमेंटम शिफ्ट का पूरा फायदा उठाया. सुपर ओवर की तीसरी गेंद पर मार्करम भी आउट हो गए, जिससे केकेआर को जीत के लिए सिर्फ दो रन का लक्ष्य मिला. इसके बाद रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपनी टीम को यादगार जीत दिला दी.

स्टेन ने स्टार  स्पोर्ट्स पर कहा, 'निकोलस पूरन को सुपर ओवर में भेजना एक आपराधिक फैसला था. चीजें किसी भी तरफ जा सकती थीं, लेकिन टूर्नामेंट के इस चरण में आप जीतना चाहते हैं. आप उस बल्लेबाज को नहीं भेजते, जिसने पूरे सीजन रन नहीं बनाए हों. आप उस बल्लेबाज को भेजते हैं, जो गेंद को स्टैंड्स के बाहर भेज रहा हो और आप उस पर भरोसा करते हैं. आप उसे बैक करते हैं। मुझे नहीं लगता कि मौजूदा फॉर्म में निकोलस पूरन खुद भी मानते होंगे कि वह यह कर सकते हैं.'  उन्होंने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि वह वाकई एक शानदार खिलाड़ी हैं. लेकिन जब आप अपने सीजन को फिर से पटरी पर लाना चाहते हैं, जब आप अपने सीजन को पुनर्जीवित करना चाहते हैं, तो आप इस स्तर पर ऐसी गलतियां नहीं करते.' 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com