विज्ञापन

150 रुपए में सिल्क साड़ी, भारत के 3 बाजार जहां मिलती हैं सबसे सस्ती साड़ियां!

Saree Wholesale Market: आज हम आपके साथ कुछ ऐसे बाजार की लिस्ट शेयर करने वाले हैं, जो पूरे देश में मशहूर हैं. अगर आप सस्ती और अच्छी सारी खरीदना चाहते हैं, तो इन बाजारों में जरूर जाएं.

150 रुपए में सिल्क साड़ी, भारत के 3 बाजार जहां मिलती हैं सबसे सस्ती साड़ियां!
Sasti Saree Kaha Milti Hai

Saree Wholesale Market: अगर आप यह जानना चाहती हैं कि भारत में सबसे सस्ती साड़ी कहां मिलती है, तो दिल्ली, कोलकाता और मुंबई के ये 3 मशहूर बाजार आपके लिए बेस्ट हैं. यहां ₹150 से भी कम कीमत में सिल्क, कॉटन और डेली-वियर साड़ियां मिल जाती हैं. अगर आप कम दाम में अच्छी क्वालिटी वाली साड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. आज हम आपके साथ कुछ ऐसे बाजार की लिस्ट शेयर करने वाले हैं, जो पूरे देश में मशहूर हैं. जहां आपको भारी-भरकम दाम नहीं चुकाने पड़ेंगे, फिर भी कलेक्शन इतना बेहतरीन मिलेगा की बस क्या कहने. चलिए बिना देरी करते हुए जानते हैं, कौन से हैं वो बाजार?

sabse sasti saree kaha milti hai, cheap saree market in india, wholesale saree market,

Sabse sasti saree kaha milti hai. Photo Credit: Pexels

 चांदनी चौक दिल्ली – सबसे सस्ता साड़ी मार्केट

दिल्ली का चांदनी चौक सिर्फ खाने के लिए ही नहीं कपड़ों के लिए भी बेहद मशहूर है. बनारसी, सिल्क, कॉटन से लेकर डिजाइनर साड़ी तक सब के यहां अच्छे दाम मिलते हैं. 500 से कीमत शुरू हो जाती है.

  • कब बंद रहती है: रविवार 
  • खुलने का समय: 10:00 बजे से रात 8:00-9:00 बजे
  • कैसे पहुंचें: सबसे पास चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पड़ेगा.

बुर्रा बाजार कोलकाता – होलसेल सस्ती साड़ियों का मार्केट

यहां सैकड़ों दुकानों में कॉटन, सिल्क, हैंडलूम, सिंथेटिक, बांधनी, पार्टी-वियर और वेडिंग साड़ियां थोक रेट पर मिल जाती हैं. अगर आप 150 से 3000 रुपए के बीच में डेली वियर साड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये मार्केट बेस्ट है. 

  • कब बंद रहती है: रविवार 
  • खुलने का समय: सुबह लगभग 10 बजे से लेकर रात 9 बजे 
  • कैसे पहुंचें: सबसे पास महात्मा गांधी रोड मेट्रो स्टेशन स्टेशन पड़ेगा.

मंगलदास मार्केट मुंबई – थोक में साड़ी कहां मिलती है

जॉर्जेट, सिल्क, कॉटन, बनारसी, प्रिंटेड, ऑफिस वियर या वेडिंग साड़ियां एक ही लेन में 20 से 30 तरह की वैरायटी मिल जाती है. इस मार्केट में दुकानदार नई डिजाइनों की वैरायटी रखते हैं, इसलिए यहां से खरीदारी करने वाले कभी निराश नहीं होते.

  • कब बंद रहती है: रविवार
  • खुलने का समय: सुबह 10:00 या 11:00 बजे

Sabse Sasti Saree Kaha Milti Hai – FAQs

1. भारत में सबसे सस्ती साड़ी कहां मिलती है?

भारत में सबसे सस्ती साड़ी दिल्ली का चांदनी चौक, कोलकाता का बुर्रा बाजार और मुंबई का मंगलदास मार्केट में मिलती है.

2. क्या ₹150 में अच्छी साड़ी मिल सकती है?

हां, थोक बाजारों में ₹150–₹300 के बीच डेली वियर और सिल्क-लुक साड़ियां मिल जाती हैं.

3. होलसेल साड़ी खरीदने के लिए कौन सा बाजार बेस्ट है?

बुर्रा बाजार (कोलकाता) और मंगलदास मार्केट (मुंबई) होलसेल साड़ी के लिए सबसे फेमस हैं.

4. सबसे सस्ता साड़ी बाजार दिल्ली में कहां है?

दिल्ली में चांदनी चौक सबसे सस्ता और मशहूर साड़ी मार्केट है.

इसे भी पढ़ें Fridge Or Pot Water: फ्रिज का ठंडा पानी या मटके का पानी – गर्मी में कौन सा ज्यादा हेल्दी?

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cheapest Saree Market In Delhi, Sabse Sasti Saree Kaha Milti Hai, Cheapest Saree Online, Sasti Cotton Ki Saree
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com