विज्ञापन

जानें किसने बनाई है लॉरेंस ऑफ पंजाब वेब सीरीज, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कहा- हम इसके रिलीज होने के हक में नहीं 

Lawrence of Punjab web series Release: लॉरेंस ऑफ पंजाब 27 अप्रैल को रिलीज हो रही है, जिसमें क्राइम, समाज और सिस्टम के पीछे की कहानी दिखाई जाएगी. लेकिन रिलीज से पहले ही इस पर कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई है.  

जानें किसने बनाई है लॉरेंस ऑफ पंजाब वेब सीरीज, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कहा- हम इसके रिलीज होने के हक में नहीं 
Lawrence of Punjab: 27 अप्रैल को रिलीज होनी थी लॉरेंस ऑफ पंजाब
नई दिल्ली:

Lawrence of Punjab web series Release: इन दिनों लॉरेंस ऑफ पंजाब डॉक्यू सीरीज चर्चा में हैं, जिसमें अपराध से जुड़े जीवन और उसके बनने की पूरी प्रक्रिया को समझाने की कोशिश की गई है. इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे समाज, माहौल और सिस्टम मिलकर किसी व्यक्ति की पहचान को आकार देते हैं. 27 अप्रैल को सीरीज रिलीज की जाएगी. हालांकि इसकी रिलीज पर रोक लगने की खबरें हैं. लेकिन इसे लेकर हाल ही में कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हुई क्योंकि सीरीज में लॉरेंस बिश्नोई को एक उदाहरण के रुप में लिया गया है. वहीं हाल ही में खबर सामने आई कि सीरीज को लेकर बिश्नोई गैंग ने पंजाब लीडर्स को धमकी दी है. हालांकि लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने कथित तौर पर कहा है कि धमकी देने वाली खबर फेक है. 

लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने क्या कहा

फेसबुक पोस्ट पर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप नाम के पेज पर लिखा गया, राम राम सभी भाईयों, मैं टाइसन बिश्नोई, हरी बॉक्सर और आरजू बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप). ये जो फेक पोस्ट और न्यूज मीडिया में चल रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि हमारे ग्रुप की तरफ से धमकी दी गई है. लॉरेंस भाई की डॉक्यूमेंट्री का विरोध करने वालो को. ये सरासर झूठ है. हमने किसी को कोई धमकी नहीं दी है. ना ही हम इस डॉक्यूमेंट्री के रिलीज होने के हक में हैं. हम खुद चाहते हैं कि ये डॉक्यूमेंट्री ना रिलीज हो क्योंकि हमारे भाईयों और हमारे ग्रुप पर काफी ऐसे मुकदमे चल रहे हैं , जो आज तक कोर्ट में साबित नहीं हुई. और ये डॉक्यूमेंट्री कोर्ट के फैसलों को गलत असर पड़ेगा. ये धमकी वाली पोस्ट झूठ है. और लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप इस वेब सीरीज के रिलीज होने के हक में बिल्कुल नहीं है. इस पर बैन लगना चाहिए. जय श्री राम. 

ये भी पढे़ं- मौसमी चटर्जी के पति की 5 फोटो, 10वीं थी तब की सगाई, 15 साल की उम्र में शादी, 17 में बनीं मां

लॉरेंस ऑफ पंजाब के बारे में 

जी 5 पर 27 अप्रैल 2026 को रिलीज होने को तैयार लॉरेंस ऑफ पंजाब के निर्माता राघव खन्ना हैं. जबकि इस सीरीज को राघव डार ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने कहा था- ''मेरा मकसद सिर्फ एक क्राइम स्टोरी बनाना नहीं था. दरअसल, मैं यह समझना चाहता था कि ऐसे व्यक्तित्व आखिर बनते कैसे हैं. किसी भी व्यक्ति के पीछे उसका माहौल, उसके आसपास के लोग और सामाजिक सिस्टम बहुत बड़ा रोल निभाते हैं. इस कहानी में सिर्फ घटनाएं नहीं हैं, बल्कि उन घटनाओं के पीछे की सोच और असर को भी दिखाने की कोशिश की गई है. '   

कौन हैं राघव डर्र

लॉरेंस ऑफ पंजाब को डायरेक्ट करने वाले निर्देशक राघव डार एक इंडियन राइटर औऱ डायरेक्टर हैं, जिन्हें नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री मुंबई माफिया- पुलिस वर्सेस द अंडरवर्ल्ड (2023) और म्यूजिकल कॉमेडी माय फ्रेंड पिंटो (2011) के लिए जाने जाते हैं. इसे संजय लीला भंसाली ने प्रोड्यूस किया था. 

ये भी पढे़ं- एक साल में 10 में से 9 हिट देने वाला सुपरस्टार, 1972 में किया बॉक्स ऑफिस पर राज, आज दामाद का बॉलीवुड पर जलवा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com