Red Ants Removal Tips: गर्मी का मौसम आते ही किचन और घर में एक समस्या जो सबसे ज्यादा परेशान करती है वो ही लाल चीटियों की. क्योंकि अगर एक बार लाल चीटियां अपना डेरा जमा लें, तो जीना मुश्किल कर देती हैं. ये न सिर्फ खाने-पीने की चीजों को खराब करती हैं, बल्कि इनका काटना दर्दनाक होता है. अक्सर लोग इन्हें भगाने के लिए जहरीले कीटनाशकों (Pesticides) का इस्तेमाल करते हैं, जो बच्चों और पालतू जानवरों के लिए खतरनाक हो सकते हैं. खाने-पीने की चीजों में जानें से ये सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है.
लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि आप बिना केमिकल और चीटियों को मारे घर से भगा सकते हैं. वो भी आसान तरीके अपनाकर, जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं वो उपाय.

लाल चीटियों को भगाने के आसान और असरदार घरेलू नुस्खे-
1. सिरका-
किचन में मौजूद सिरका लाल चीटियों को भगाने का रामबाण उपाय है. सिरके की तेज गंध चीटियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती. चीटियां चलते समय एक खास तरह की गंध (फेरोमोन्स) छोड़ती हैं, जिससे बाकी चीटियां उनके पीछे चलती हैं. सिरका इस गंध को खत्म कर देता है.
कैसे करें इस्तेमाल- एक स्प्रे बोतल में आधा पानी और आधा सफेद सिरका मिलाएं. अब जहां-जहां आपको चीटियां दिखें या जहां से वो घर में घुसती हों, वहां इसका छिड़काव कर दें.
2. दालचीनी-
दालचीनी की खुशबू हमें तो बहुत अच्छी लगती है, लेकिन लाल चीटियों के लिए यह बिल्कुल पसंद नहीं.
कैसे करें इस्तेमाल- दालचीनी का पाउडर लें और इसे चीटियों के बिल के पास या उनके आने-जाने वाले रास्तों पर छिड़क दें. आप दालचीनी के तेल (Essential oil) में रूई डुबोकर भी उन जगहों पर रख सकते हैं.

3. नींबू के छिलके-
अगर आप सिरके की महक पसंद नहीं करते, तो नींबू एक बेहतरीन ऑप्शन है. नींबू में मौजूद एसिडिक गुण चीटियों का रास्ता भटका देते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल- नींबू के रस को सीधे उस जगह पर डालें जहां चीटियां ज्यादा आती हैं. इसके अलावा, नींबू के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर किचन के कोनों में रख दें. इसकी खटास भरी गंध से चीटियां तुरंत भाग जाएंगी.
FAQ'S -
1. लाल चीटियों को घर से हमेशा के लिए कैसे भगाएं?
लाल चीटियों को घर से भगाने के लिए उनके आने‑जाने के रास्तों को साफ रखना और घरेलू चीजों जैसे सिरका, नींबू या दालचीनी का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है. इनसे चीटियों के रास्ते टूट जाते हैं और वे घर से दूर रहने लगती हैं.
2. किचन में बार‑बार लाल चींटियां क्यों आ जाती हैं?
किचन में लाल चींटियां अक्सर मीठी चीजों, खाने के टुकड़ों और नमी की वजह से आती हैं. चीनी, गुड़, फल या खुले डिब्बों की खुशबू चीटियों को जल्दी आकर्षित करती है, इसलिए साफ‑सफाई की कमी से समस्या बढ़ जाती है.
3. क्या लाल चींटियों को बिना मारे भगाया जा सकता है?
हाँ, लाल चींटियों को बिना मारे भी भगाया जा सकता है. सिरका, दालचीनी, नींबू या तेज महक वाली घरेलू चीजें नेचुरल रिपेलेंट की तरह काम करती हैं, जिससे चीटियां खुद‑ब‑खुद वहां से दूर चली जाती हैं.
4. पालतू जानवरों के लिए कौन‑से चींटी भगाने के उपाय सुरक्षित हैं?
बच्चों और पालतू जानवरों के लिए केमिकल‑फ्री घरेलू उपाय ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं. जैसे नींबू का रस, दालचीनी पाउडर या सिरके का हल्का घोल, जिन्हें सही जगह और सीमित मात्रा में इस्तेमाल किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- बालकनी-खिड़की पर कबूतरों का कब्जा? अपनाएं ये देसी जुगाड़, हमेशा के लिए Pigeons की एंट्री बंद!
क्या पेट्स रखने से अस्थमा हो सकता है? डॉक्टर से जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं