विज्ञापन

तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दुनिया के टॉप 35 बल्लेबाज, इस बल्लेबाज ने 'काला चश्मा' पहनकर किया यह कारनामा

न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. ग्लेन फिलिप्स ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जमाया और 100 रन बनाकर आउट हुए.

तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दुनिया के टॉप 35 बल्लेबाज, इस बल्लेबाज ने 'काला चश्मा' पहनकर किया यह कारनामा
England vs New Zealand, 2nd Test: ग्लेन फिलिप्स का टेस्ट में पहला शतक

Glenn Phillips created history, ENG vs NZ, 2nd test:  इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक ठोका, फिलिप्स 135 गेंद पर 100 रन की पारी खेलने के बाद आउट हुए. फिलिप्स ने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाकर इतिहास रच दिया. फिलिप्स तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले ऐसा कारनामा कीवी टीम के लिए ब्रैंडन मैक्कुलम और मार्टिन गप्टिल ने किया था. इसके साथ-साथ फिलिप्स इंग्लैंड में नंबर 7 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए टेस्ट शतक लगाने वाले न्यूज़ीलैंड के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. बता दें कि फिलिप्स क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दुनिया के 35वें बल्लेबाज बने हैं. (SCORECARD)

तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दुनिया के 35 बल्लेबाज 

  1. क्रिस गेल (2007)
  2. ब्रेंडन मैकुलम (2010)
  3. एम जयवर्धने (2010)
  4. सुरेश रैना (2010) (भारत)
  5.  टी दिलशान (2011)
  6.  मार्टिन गुप्टिल (2012)
  7. अहमद शहजाद (2014)
  8. फाफ डु प्लेसिस (2015)
  9.  रोहित शर्मा (2015) (भारत)
  10. शेन वॉटसन (2016)
  11.  तमीम इक़बाल (2016)
  12.  केएल राहुल (2016) (भारत)
  13. ग्लेन मैक्सवेल (2016)
  14.  केविन ओ'ब्रायन (2019)
  15. डेविड वार्नर (2019)
  16. मोहम्मद रिज़वान (2021)
  17.  बाबर आजम (2021)
  18. जोस बटलर (2021)
  19. डेविड मालन (2022)
  20. विराट कोहली (2022) (भारत)
  21. शुभमन गिल (2023) (भारत)
  22.  डी कॉक (2023)
  23.  पॉल स्टर्लिंग (2023)
  24. सिकंदर रज़ा (2024)
  25.  कुसल परेरा (2025)
  26. जोश इंगलिस (2025)
  27. शाई होप (2025)
  28.  पी निसांका (2025)
  29. ब्रेंडन टेलर (2025)
  30. ब्रायन बेनेट (2025)
  31. मिशेल मार्श (2025)
  32.  यशस्वी जयसवाल (2025) (भारत)
  33. हैरी ब्रुक (2026)
  34. जैकब बेथेल (2026)
  35. ग्लेन फिलिप्स (2026)*

तीनों फ़ॉर्मेट में शतक लगाने वाले न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़

  • ब्रेंडन मैकुलम (28 फ़रवरी 2010)
  •  मार्टिन गप्टिल (23 दिसंबर 2012)
  •  ग्लेन फ़िलिप्स (18 जून 2026)

काला चश्मा पहनकर जमाया शतक

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ग्लेन फिलिप्स ने काला चश्मा पहनाकर बल्लेबाजी की और शतकीय पारी खेलने में सफल रहे. न्यूजीलैंड की पारी के दौरान फिलिप्स ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा ऑर्चर के खिलाफ भी काला चश्मा पहनकर बल्लेबाजी की, ऑर्चर ने फिलिप्स के खिलाफ लगातार बाउंसर गेंद फेंकी जिसका कीवी बल्लेबाज ने जमकर सामना किया, यही कारण रहा कि जब फिलिप्स 100 रन बनाकर आउट हुए तो इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने खड़े होकर इस बल्लेबाज का सम्मान किया. 

इस मामले में भारतीय टीम नंबर वन पर 

अबतक कुल कुल 35 खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फ़ॉर्मेट में शतक लगाए हैं. भारत इस लिस्ट में सबसे आगे है, भारत के 6 बल्लेबाजों ने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने का कमाल किया है जो किसी भी क्रिकेट खेलने वाले देश के मुकाबले सबसे ज्यादा है. सुरेश रैना भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने यह कारनामा किया था, उन्होंने साल 2010 में यह उपलब्धि हासिल की थी.
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: VIrat Kohli Stats

 कुल 6 भारतीय बल्लेबाजों ने तीनों फ़ॉर्मेट में शतक लगाए हैं:

  1. विराट कोहली
  2. रोहित शर्मा
  3. शुभमन गिल
  4. केएल राहुल
  5. सुरेश रैना
  6. यशस्वी जायसवाल

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 391 रन

दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 391 रन का स्कोर खड़ा किया. कीवी टीम की ओर से टॉम ब्लंडेल ने 51 और डेरिल मिचेल ने 44 रन की पारी खेली, वहीं, इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और मैथ्यू फिशर 2- 2 विकेट लेने में सफल रहे. इसके अलावा, जैकब बेथेल 3 विकेट लेने में सफलता हासिल की.  मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. 

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया को मिला रफ्तार का नया सौदागर, गुरनूर बरार ने बताया कैसे पूरा किया भारतीय जर्सी तक का सफर

ये भी पढ़ें- स्मृति मंधाना- शेफाली वर्मा ने बनाया World Record, ऐसा कारनामा कर T20 क्रिकेट की बनी जोड़ी नंबर 1

लेखक के बारे में
img
विशाल कुमार
चीफ सब एडिटर
बिहार के छोटे से शहर मुंगेर से पढ़ाई के लिए दिल्ली आया. बाद में बोलने और लिखने का शौक था तो भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता का कोर्स किया. बीते करीब 1... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Glenn Dominic Phillips, England, New Zealand, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com