विज्ञापन

न्यूजीलैंड सीरीज के बाद अब कब लौटेंगे रोहित और विराट? जानिए अगले मैच की पूरी डिटेल

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सीधे श्रीलंका के खिलाफ 13 दिसंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे. दोनों दिग्गज बल्लेबाज कीवी दौरे पर रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे थे और अब उनकी नजर फॉर्म में वापसी पर होगी.

न्यूजीलैंड सीरीज के बाद अब कब लौटेंगे रोहित और विराट?  जानिए अगले मैच की पूरी डिटेल
रोहित शर्मा और विराट कोहली के अगले मैच की डिटेल
NDTV

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर रोहित शर्मा और विराट कोहली अब अगली बार टीम इंडिया के लिए कब खेलते नजर आएंगे. दोनों दिग्गज बल्लेबाज न्यूजीलैंड दौरे पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके, लेकिन फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. दिसंबर में दोनों एक बार फिर भारतीय जर्सी में मैदान पर उतरते दिखाई देंगे.

टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे रोहित और विराट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हो चुकी है और अब दोनों टीमों के बीच 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज खेली जानी है. हालांकि रोहित शर्मा और विराट कोहली इस टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि दोनों फिलहाल सिर्फ वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे के बाद दोनों अनुभवी खिलाड़ियों की नजर अगली वनडे सीरीज पर होगी.

दिसंबर में होगी मैदान पर वापसी

रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सीधे श्रीलंका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे. भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 दिसंबर 2026 को विशाखापट्टनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यानी न्यूजीलैंड दौरे के बाद फैंस को रोहित और विराट को दोबारा भारतीय टीम के लिए खेलते देखने के लिए करीब एक महीने का इंतजार करना होगा.

न्यूजीलैंड दौरा रहा निराशाजनक

रोहित शर्मा का न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में प्रदर्शन निराशाजनक रहा. पहले वनडे में वह बिना खाता खोले आउट हुए. दूसरे मैच में उन्होंने 23 रन बनाए. तीसरे वनडे में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला. इसके बाद चौथे वनडे में वह फिर शून्य पर आउट हो गए, जबकि पांचवें और आखिरी मैच में उनके बल्ले से सिर्फ 7 रन निकले. इस तरह रोहित ने चार पारियों में कुल 30 रन बनाए और उनका औसत 7.50 रहा.

विराट कोहली भी नहीं छोड़ पाए छाप

विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने सीरीज की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी और पहले वनडे में 51 गेंदों पर 74 रन की तेजतर्रार पारी खेली थी. हालांकि इसके बाद वह अपनी लय बरकरार नहीं रख सके. दूसरे वनडे में विराट सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए, तीसरे मैच में खाता नहीं खोल सके और पांचवें वनडे में उनके बल्ले से महज 5 रन निकले. इस तरह विराट कोहली ने चार पारियों में कुल 86 रन बनाए और उनका औसत 21.50 रहा. शुरुआती मुकाबले में अर्धशतक लगाने के बावजूद वह सीरीज में बड़े स्कोर नहीं बना सके, जिससे भारत को मध्यक्रम में उनकी कमी महसूस हुई.

श्रीलंका सीरीज पर रहेंगी निगाहें

न्यूजीलैंड दौरे पर बल्ले से संघर्ष करने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली अब श्रीलंका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में वापसी की उम्मीद करेंगे. टीम इंडिया भी चाहेगी कि उसके दो सबसे अनुभवी बल्लेबाज विश्व कप की तैयारियों से पहले फिर से लय हासिल कर लें.

यह भी पढ़ें-  क्या राहुल द्रविड़ ने बेटे को दिया था गुरु मंत्र? PAK के खिलाफ जीत के बाद अन्वय का दिलचस्प खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Virat Kohli, Rohit Gurunath Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com