चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर आई 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट पर बवाल मचा हुआ है. रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बाकी दोनों चुनाव आयुक्तों की सहमति के बगैर फैसला लेते हैं. हालांकि, अब पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने NDTV से बातचीत में साफ किया है कि अगर दोनों चुनाव आयुक्तों असहमत हैं तो फिर वही फैसला लिया जाएगा, जो वो चाहते हैं.