- उत्तराखंड में चुनाव से पहले 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं
- लालरिन लियना फैनई को प्रमुख सचिव आबकारी विभाग और रंजीत कुमार सिंह को सचिव आयुष एवं आयु शिक्षा विभाग बनाया गया
- आईएएस दिलीप जावलकर से सचिव वित्त विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है
उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले हुए हैं. पुष्कर धामी सरकार ने 12 आईएएस और 18 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं. साथ ही कई पीसीएस और सचिवालय सेवा के अफसरों की जिम्मेदारी में भी फेरबदल किया गया है.नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, चमोली, पौड़ी और बागेश्वर समेत कई जिलों में नए पुलिस कप्तान तैनात किए गए हैं.
दरअसल चुनाव आयोग ने 30 नवंबर तक एक ही जगह पर काम कर रहे अफसरों के ट्रांसफर संबंधी आदेश सरकार को दिए थे. जिसके बाद धामी सरकार ने ये कदम उठाया है. अर्पण यदुवंशी,नैनीताल,IPS मणिकांत मिश्रा, ऊधमसिंह नगर, देवेंद्र पींचा- पौड़ी, सरिता डोबाल को टिहरी का एसपी बनाया गया है, वहीं अमित श्रीवास्तव को चमोली और जगदीश चंद्र को बागेश्वर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
फैनई को सौंपा आबकारी विभाग का जिम्मा
आईएएस लालरिन लियना फैनई को प्रमुख सचिव आबकारी विभाग बनाया गया है. वहीं आईएएस दिलीप जावलकर से सचिव वित्त विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है. आईएएस रंजीत कुमार सिंह को सचिव आयुष एवं आयु शिक्षा विभाग, बृजेश कुमार संत को सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आईएएस राजेश कुमार से सचिव औद्योगिक विकास खनन, महानिदेशक खनन का कार्यभार वापस ले लिया गया है. वहीं युगल किशोर पंत को सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग का जिम्मा सौंपा गया है.
12 IAS,18 IPS अधिकारियों के तबादले
आईएएस रीना जोशी को अपर सचिव श्रम विभाग का कार्यभार सौंपा गया है. साथ ही आईएएस विनीत कुमार को अपर सचिव जलागम, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बनाया गया है.आईएएस मनुज गोयल को अपर सचिव वित्त विभाग और मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव गृह विभाग और आईएएस अभिनव शाह को अपर सहकारिता विभाग का जिम्मा सौंपा गया है.आईपीएस अमित सिंह से विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण का प्रभार वापस ले लिया गया है.
महिमा रौकली बनाई गईं अपर सचिव वन विभाग
वहीं पीसीएस बीएस चलाल को निदेशक दूध विकास और निदेशक महिला डेयरी और पीसीएस इलागिरी को अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सचिवालय सेवा विक्रम सिंह यादव से अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का जिम्मा वापस ले लिया गया है. सचिवालय सेवा महिमा रौकली को अपर सचिव वन विभाग बनाया गया है.
ये वीडियो भी देखें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं