विज्ञापन

7 Dogs: संजय दत्त का इंटरनेशनल धमाका, एक्शन थ्रिलर '7 डॉग्स' में आएंगे नजर, बताया अनोखा अनुभव, जानें कब होगी भारत में रिलीज

संजय दत्त ने अंतरराष्ट्रीय एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ में काम करने के अपने अनुभव को “अनोखा अनुभव” बताया है. फिल्म की भारत में रिलीज 21 अगस्त को होने वाली है. संजय दत्त ने कहा, “मैं ‘7 डॉग्स’ के दर्शकों तक पहुंचने को लेकर बेहद उत्साहित हूं.

7 Dogs: संजय दत्त का इंटरनेशनल धमाका, एक्शन थ्रिलर '7 डॉग्स' में आएंगे नजर, बताया अनोखा अनुभव, जानें कब होगी भारत में रिलीज
संजय दत्त का इंटरनेशनल धमाका
नई दिल्ली:

संजय दत्त ने अंतरराष्ट्रीय एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स' में काम करने के अपने अनुभव को “अनोखा अनुभव” बताया है. फिल्म की भारत में रिलीज 21 अगस्त को होने वाली है. संजय दत्त ने कहा, “मैं ‘7 डॉग्स' के दर्शकों तक पहुंचने को लेकर बेहद उत्साहित हूं, खासकर भारत में. इतनी बड़े स्तर की फिल्म में अंतरराष्ट्रीय टीम के साथ काम करना मेरे लिए एक अनोखा अनुभव रहा. आपको हर दिन इस तरह की किसी परियोजना का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिलता.” फिल्म का निर्देशन आदिल एल अर्बी और बिलाल फलाह ने किया है. इसमें मिस्र के अभिनेता करीम अब्देल अजीज और अहमद एज के साथ सलमान खान और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म की स्टारकास्ट में मोनिका बेलुची, मार्टिन लॉरेंस और जियानकार्लो एस्पोसिटो सहित कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं.

संजय दत्त ने उम्मीद जताई कि भारतीय दर्शक फिल्म को खुले मन से देखेंगे. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उन्हें इसे खुले मन से देखना चाहिए और वे हैरान रह जाएंगे. यह एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म है, लेकिन इसकी भावनाएं दर्शकों के लिए आसानी से जुड़ने वाली हैं. इसमें एक्शन है, ड्रामा है, दमदार किरदार हैं और फिल्म को बहुत बड़े स्तर पर बनाया गया है.”

संजय दत्त ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि भारतीय दर्शकों को कुछ अलग देखने में मजा आएगा, साथ ही उन्हें बड़े पर्दे पर मिलने वाले उस मनोरंजन का अनुभव भी होगा, जिसे वे पसंद करते हैं.”‘7 डॉग्स' 21 अगस्त को भारत के सिनेमाघरों में हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
7 Dogs Cast, 7 Dogs India Release, 7 Dogs India Release Date, 7 Dogs Movie, 7 Dogs Movie 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com