Independence Day Celebration in Galle: गॉल में पहले टेस्ट से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने 15 अगस्त के मौके पर भारतीय ध्वज फहराया है. कप्तान गिल के साथ गौतम गंभीर ने मिलकर भारतीय ध्वज को फहराया और साथ ही टीम के साथी खिलाड़ियों ने राष्ट्रगान गाकर 15 अगस्त का जश्न मनाया है जिसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है. टीम इंडिया के इस देशभक्ति अंदाज ने फैन्स का दिल जीत लिया है. वीडियो में सभी खिलाड़ी एक जुट होकर राष्ट्रगान गाते हुए नजर आ रहे हैं.
AN EMOTIONAL MOMENT 🥹
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 15, 2026
- Captain Shubman Gill hoist the Indian flag at Galle on Independence Day. pic.twitter.com/ntjsoRbSyX
टेस्ट मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं है. वहीं, श्रीलंका की टीम में ऑफ-स्पिनर केशरा नुवान्था अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं.
भारतीय प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुबमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
श्रीलंका प्लेइंग 11
लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला विकेटकीपर, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
गंभीर के लिए है अहम टेस्ट सीरीज
गंभीर के कार्यकाल में भारत सफेद गेंद के क्रिकेट में लगभग अजेय टीम रहा है जिसका अंदाजा चैंपियंस ट्रॉफी, एशिया कप और टी20 विश्व कप में उसके खिताबी अभियान से लगाया जा सकता है. लेकिन टेस्ट क्रिकेट की तस्वीर काफी निराशाजनक है. न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप ने भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है.
लगातार मिली इन नाकामियों और इसके बाद सहयोगी स्टाफ के दो सहायक कोच तथा एक क्षेत्ररक्षण कोच के जाने से गंभीर और टीम के लिए तत्काल नई ऊर्जा के संचार की जरूरत महसूस होने लगी है. इसका यह मतलब नहीं है कि अगर श्रीलंका में भारत जीत हासिल नहीं कर पाता है तो गंभीर को तुरंत हटा दिया जाएगा लेकिन लाल गेंद के क्रिकेट में आगे की रणनीति को लेकर सत्ता के गलियारों में निश्चित रूप से चर्चा तेज होगी.सहालांकि गॉल में खोई प्रतिष्ठा वापस हासिल करना किसी भी मेहमान टीम के लिए आसान काम नहीं है। अक्सर यहां पहुंचकर सपने टूटते रहे हैं.
ये भी पढ़ें- India Playing 11 vs Sri Lanka: पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
ये भी पढ़ें- IND vs SL: गॉल में जडेजा का 'डबल धमाका' तय! इतिहास रचने से सिर्फ 2 विकेट हैं दूर
ये भी पढ़ें- गॉल में भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिजल्ट निकलेगा ही निकलेगा, जानें क्या है भरोसे की बड़ी वजह, गिल करेंगे जीत से आगाज?
ये भी पढ़ें- 'वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल' कप्तान शुभमन गिल ने सीरीज की शुरुआत से पहले दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं