Kieron Pollard on Hardik Pandya: मुंबई इंडियन्स के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड टीम की हार के लिए विशेष व्यक्तियों को दोषी ठहराने वाले लोगों से ‘परेशान हैं और तंग आ चुके हैं' और उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 रन की हार के बाद प्रशंसकों से आग्रह किया कि वे संघर्षरत कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya in IPL 2024) को निशाना नहीं बनाएं. सुपरकिंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने पंड्या के पारी के अंतिम ओवर में लगातार तीन छक्कों की मदद से 26 रन बनाए. मुंबई के कप्तान को इस ओवर में लाइन और लेंथ को लेकर जूझना पड़ा और उन्होंने महत्वपूर्ण समय पर दो वाइड भी फेंकी. पंड्या ने अपने तीन ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए और उन्हें बल्लेबाजी में भी काफी दिक्कत हुई. वह मैच के अहम चरण पर छह गेंदों पर केवल दो रन ही बना सके.
पोलार्ड ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘आपको इस तरह के दिनों का सामना करना पड़ता है. मैं व्यक्तिगत खिलाड़ियों पर निशाना साधने से तंग आ चुका हूं. आखिर क्रिकेट एक टीम खेल है.'' उन्होंने कहा, ‘‘वह (पंड्या) एक आत्मविश्वासी व्यक्ति हैं. टीम के साथियों के साथ उसके संबंध अच्छे है. क्रिकेट में आपके अच्छे दिन भी आते हैं और बुरे भी. मैं एक ऐसे व्यक्ति को देख रहा हूं जो अपने कौशल को जारी रखने और अपनी क्षमता दिखाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है.''
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
पोलार्ड (Kieron Pollard on Hardik Pandya) ने प्रशंसकों को भारत के टी20 विश्व कप अभियान के लिए पंड्या को चुने जाने की संभावना के बारे में याद दिलाते हुए कहा कि अगर ऐसा होता है तो हर कोई ‘उसकी प्रशंसा' करने लगेगा. पोलार्ड ने कहा, ‘‘वह ऐसा व्यक्ति है जो छह सप्ताह से भी कम समय में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहा है. हम सभी उसकी हौसला अफजाई करेंगे और चाहते हैं कि वह अच्छा प्रदर्शन करे.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं