Khaleel Ahmed Ruled Out Of IPL 2026 Due To Injury: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज खलील अहमद (Khaleel Ahmed) कूल्हे में लगी चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) से बाहर हो गए हैं, जो अपना अभियान पटरी पर लाने की कोशिश में जुटी इस फ्रेंचाइजी के लिए करारा झटका है. खलील ने सीएसके की तरफ से अभी तक सभी पांच मैचों में हिस्सा लिया है. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 14 अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान अपने दाहिने कूल्हे में दर्द की शिकायत की थी.
अच्छे टच में नजर आ रहे थे खलील अहमद
खलील अहमद ने अब तक सीएसके की तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया था और उसके गेंदबाजी आक्रमण के मुख्य सदस्य थे. आईपीएल के एक सूत्र ने बताया, 'यह ग्रेड दो की चोट है और इसे ठीक होने में कम से कम 10 से12 सप्ताह का समय लगेगा.'
खलील अहमद का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन
अब जबकि खलील अहमद आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. बात करें उनके प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने चेन्नई की तरफ से कुल पांच मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह पांच पारियों में दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे.
खलील को शुरुआती तीन मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कोई सफलता हाथ नहीं लगी. वहीं पिछले दो मुकाबलों में वह दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ क्रमशः एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब हुए थे.
भारत की तरफ से खेलते हुए खलील का प्रदर्शन
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने भारत के लिए 11 वनडे और 18 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको वनडे की 11 पारियों में 15 और टी20 की 18 पारियों में 16 सफलता हाथ लगी है. देश का लिए उन्होंने अपना आखिरी मैच जुलाई 2024 में खेला था. (भाषा इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- 'POTM पर मचा बवाल', रसिख सलाम ने चटकाए 4 विकेट, प्लेयर ऑफ द मैच ले उड़े हेजलवुड, जानें क्यों?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं