विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से लाखों प्रशंसक बनाए हैं (फाइल फोटो)
- विराट की बैटिंग देखने का मौका नहीं छोड़ते केविन पीटरसन
- ट्वीट करके दिखा- विराट की बल्लेबाज, मैं देखता हूं
- कोलकाता के बाद नागपुर टेस्ट में विराट ने जमाया शतक
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने खेल कौशल से बड़ी संख्या में प्रशंसक बनाए हैं. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन भी विराट की बल्लेबाजी के मुरीदों में शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज में कमेंटेटर के तौर पर व्यस्त होने के बावजूद पीटरसन, टीम इंडिया के कप्तान की बल्लेबाजी देखने का मौका नहीं छोड़ रहे. पीटरसन ने खुद ट्वीट के जरिये इस बात की जानकारी दी. अपने इस ट्वीट में 'केपी' ने लिखा, 'विराट की बल्लेबाजी, मैं देखता हूं.' गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में हुए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में विराट कोहली ने बेहतरीन नाबाद शतक जमाया था.
वीडियो: गावस्कर ने कहा, निडर गेंदबाज हैं चहल और कुलदीप यादव
खेल पत्रिका 'द क्रिकेटर' को दिए बयान में पीटरसन ने कहा था, 'कोहली अपने सर्वश्रेष्ठ फार्म में हैं.' उन्होंने तब कहा था कि विराट की तुलना इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट से करना सही नहीं है. कोहली का बल्लेबाजी अंदाज आक्रामक है और जिस प्रकार वे अपनी टीम के लिए बड़े स्कोर बनाते हैं वह अद्वितीय है.
दक्षिण अफ्रीका में जन्मे पीटरसन को इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है. 37 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 104 टेस्ट, 136 वनडे और 37 टी20 मैच खेले. टेस्ट क्रिकेट में 8181, वनडे में 4440 और टी20 में 1176 रन उनके नाम पर दर्ज हैं. टेस्ट क्रिकेट में पीटरसन ने 23 और वनडे में 9 शतक बनाए हैं. पिछले वर्ष इंग्लैंड की टीम जब भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली थी तब पीटरसन ने इंग्लिश टीम को विराट कोहली से बचकर रहने की चेतावनी दी थी.Virat bats, I watch!
— KP (@KP24) November 25, 2017
वीडियो: गावस्कर ने कहा, निडर गेंदबाज हैं चहल और कुलदीप यादव
खेल पत्रिका 'द क्रिकेटर' को दिए बयान में पीटरसन ने कहा था, 'कोहली अपने सर्वश्रेष्ठ फार्म में हैं.' उन्होंने तब कहा था कि विराट की तुलना इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट से करना सही नहीं है. कोहली का बल्लेबाजी अंदाज आक्रामक है और जिस प्रकार वे अपनी टीम के लिए बड़े स्कोर बनाते हैं वह अद्वितीय है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kevin Pietersen, Virat Kohli, Tweets