विज्ञापन

कार्तिक त्यागी ने आखिरी ओवर में दागे दो जानलेवा बीमर, फिर भी अंपायरों ने बॉलिंग से क्यों नहीं हटाया?

कार्तिक त्यागी आखिरी ओवर में लक्ष्य का बचाव करने में नाकामयाब रहे. एलएसजी की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी. जहां त्यागी ने 16 रन लूटा डाले. जिससे मैच 'सुपर ओवर' में पहुंच गया.

कार्तिक त्यागी ने आखिरी ओवर में दागे दो जानलेवा बीमर, फिर भी अंपायरों ने बॉलिंग से क्यों नहीं हटाया?
Kartik Tyagi

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 38वां मुकाबला बीते रविवार (26 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR vs LSG) के बीच लखनऊ में खेला गया. जहां मुकाबला बराबरी पर समाप्त होने के बाद 'सुपर ओवर' के जरिए परिणाम निकाला गया. यहां कोलकाता की टीम बाजी मारने में कामयाब रही. मैच ड्रॉ होने से पहले एलएसजी की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी. यहां टीम 16 रन ही बना पाई. जिससे मैच बराबरी पर समाप्त हुआ. आखिरी ओवर में काफी विवाद भी देखने को मिला. केकेआर की तरफ से यह ओवर कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) ने डाला. जहां ओवर की दूसरी गेंद ही उन्होंने बीमर फेंक डाली थी. जिसके बाद उन्हें चेतावनी जारी करते हुए बख्श दिया गया. मगर उन्होंने अगली गेंद भी बीमर डाल दी. जिसके बाद बवाल मच गया. साफ नजर आ रहा था कि उन्हें गेंदबाजी एंड से हटाया सकता है. कैप्टन रहाणे ने भी साथी खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए अगले गेंदबाज को लाने की चर्चा शुरु कर दी थी. मगर काफी विचार विमर्श के बाद अंपायरों ने पाया कि दूसरी गेंद कमर से नीची थी. जिसे खतरनाक नहीं माना गया. जिसके बाद केकेआर की सांस में सांस आई. 

लक्ष्य का बचाव करने में नाकामयाब रहे त्यागी

हालांकि, कार्तिक त्यागी आखिरी ओवर में लक्ष्य का बचाव करने में नाकामयाब रहे. एलएसजी की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी. जहां त्यागी ने 16 रन लूटा डाले. जिससे मैच 'सुपर ओवर' में पहुंच गया. एलएसजी की टीम को ओवर की आखिरी गेंद पर जीत के लिए सात रनों की जरूरत थी, जबकि मुकाबला ड्रॉ कराने के लिए छह रनों की जरूरत थी. यहां मोहम्मद शमी आखिरी गेंद पर छक्का लगाते हुए मैच को ड्रॉ कराने में कामयाब रहे. 

'सुपर ओवर' में बाजी मार ले गई केकेआर 

'सुपर ओवर' में केकेआर की टीम बाजी मारने में कामयाब रही. पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी की तरफ से बल्लेबाजी के लिए निकोलस पूरन और एडेन मार्कराम आए थे. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से गेंदबाजी की जिम्मेदारी सुनील नारायण ने उठाई. नारायण की पहली गेंद पर पूरन बोल्ड हो गए. जिसके बाद दूसरे बल्लेबाज के तौर पर कैप्टन पंत को उतरना पड़ा. उन्होंने दूसरी गेंद पर सिंगल लेते हुए स्ट्राइक मार्कराम को दिया. मगर मार्कराम भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और पहली ही गेंद पर कैच आउट हो गए. एलएसजी की तरफ से जीत के लिए मिले दो रनों के लभ्य का पीछा करने के लिए केकेआर की तरफ से रिंकू के साथ पॉवेल मैदान पर आए. जहां रिंकू ने पहली ही गेंद पर चौका लगाते हुए टीम को जीत दिला दी.

यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह का कमाल, सुपर ओवर में टर्निंग प्वाइंट बन गया यह कैच, एक-दो नहीं, थोक के भाव में पकड़े कैच!


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com