Rinku Singh, Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला बीते रविवार (26 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR bs LSG) के बीच लखनऊ में खेला गया. जहां केकेआर की टीम 'सुपर ओवर' में बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के हीरो केकेआर के उपकप्तान रिंकू सिंह (Rinku Singh) खुद रहे. टीम के लिए उन्होंने बल्लेबाजी से लेकर फील्डिंग तक, दोनों क्षेत्रों में सराहनीय प्रदर्शन किया. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया. मैच के दौरान 28 वर्षीय खिलाड़ी ने केकेआर के लिए पहले बल्लेबाजी के दौरान कुल 83 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उसके बाद फील्डिंग के दौरान उन्होंने कुल पांच कैच पकड़े. 'सुपर ओवर' के दौरान तो पकड़ा गया उनका कैच मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ.
दरअसल, मैच बराबरी पर समाप्त होने के बाद 'सुपर ओवर' का सहारा लिया गया. जहां विपक्षी टीम एलएसजी की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए निकोलस पूरन के साथ मैदान में एडेन मार्कराम आए. वहीं केकेआर की तरफ से गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी सुनील नारायण ने उठाई. नारायण के पहली ही गेंद पर पूरन बोल्ड हो गए. जिसके बाद नए बल्लेबाज के तौर पर मैदान में आए ऋषभ पंत ने सिंगल लेते हुए स्ट्राइक मार्कराम को दिया. यहां मार्कराम ने ओवर की तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के लिए जोरदार तरीके से बल्ला घुमाया. जहां सीमारेखा पर तैनात रोवमन पॉवेल ने गेंद को लपक लिया. मगर जबतक वह संभल पाते तबतक वह बाउंड्री लाइन के बाहर होने के काफी करीब पहुंच गए थे. जिसके बाद उन्होंने दिमाग लगाया और कुछ दूरी पर खड़े रिंकू की तरफ गेंद को उछाल दिया. जहां उपकप्तान ने कोई गलती नहीं की और पॉवेल-रिंकू की जबरदस्त जुगलबंदी के बदौलत टीम मार्कराम को आउट करने में कामयाब रही.
- 83* (50) with the bat.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 26, 2026
- 4 catches in the field.
- A catch in the Super Over.
- First ball finish with the bat in the Super Over.
A MEMORABLE NIGHT FOR RINKU SINGH. pic.twitter.com/RlWDHgs2H7
परिणाम यह रहा कि इस कैच के साथ ही केकेआर की टीम महज एक रन के योग पर एलएसजी की टीम को समेटने में कामयाब रही. उसके बाद विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले दो रनों के लक्ष्य को केकेआर की टीम ने पहली ही गेंद पर आसानी से हासिल कर लिया. बल्लेबाजी के लिए रिंकू के साथ पॉवेल आए थे. जहां रिंकू ने पहली ही गेंद पर चौका लगाते हुए टीम को जीत दिलाई.
यह भी पढ़ें- VIDEO: रिंकू छक्का लगाते रहे और स्टैंड्स में प्रिया सरोज किसकी याद में डूबी? चिल्लाकर कहा 'वन मोर रिंकू..!'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं