Virat Kohli Replacement vs ENG: भारत के पूर्व खिलाड़ी करसन घावरी ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में भी अनुभवी चेतेश्वर पुजारा को नजरअंदाज करने के फैसले की बुधवार को आलोचना की. भारत के लिए 103 टेस्ट खेलने वाले 36 साल के पुजारा को वेस्टइंडीज में श्रृंखला के बाद से राष्ट्रीय टीम के लिए नजरअंदाज किया जा रहा है. भारतीय चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों को अधिक मौका देना चाह रहे हैं. घावरी ने यहां तीसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर ‘पीटीआई-भाषा' कहा, ‘‘मुझे समझ नहीं आ रहा कि चेतेश्वर पुजारा को क्यों बाहर किया गया. उन्हें पहले टेस्ट से ही भारतीय टीम में होना चाहिए था.''
राजकोट पुजारा का घरेलू मैदान है
घावरी ने कहा, ‘‘ पहले कहा गया कि विराट कोहली पहले दो टेस्ट में नहीं खेलेंगे और अब वह पूरी श्रृंखला से बाहर हो गये है. पुजारा सिर्फ सर्वश्रेष्ठ स्थानापन्न ही नहीं बल्कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी है. उन्हें टीम में होना चाहिये था.'' पुजारा ने भारतीय टीम में वापसी की आस नहीं छोड़ी है और रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में दमदार प्रदर्शन कर रहे है. इस रणजी सत्र में उनके नाम 74.77 की औसत से 673 रन है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बहत्तर साल के घावरी ने कहा, ‘‘ वह अब भी संघर्ष कर रहा है. वह अब भी अच्छी लय में है. वह अगर वापसी करता है तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा.''
जय शाह ने विराट को लेकर कहा था
शाह ने कहा कि जब खिलाड़ियों को व्यक्तिगत कारणों से छुट्टियों की जरूरत होती है तो उनका समर्थन करना महत्वपूर्ण होता है, जैसा कि बल्लेबाजी के उस्ताद विराट कोहली (Jay Shah on Virat Kohli Personal Leave) के मामले में है, जिन्होंने इंग्लैंड (IND vs ENG Test Series) के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए खुद को अनुपलब्ध बना लिया है.
"अगर कोई 15 साल में निजी छुट्टी मांग रहा है तो यह मांगना उसका अधिकार है. विराट उस तरह के खिलाड़ी नहीं हैं कि वह बिना किसी कारण के छुट्टी मांगेंगे. हमें अपने खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिए और उन पर भरोसा करना चाहिए", लेकिन बीसीसीआई सचिव ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी कि क्या (Jay Shah on Virat Kohli T20 WC 2024 Availability) कोहली, रोहित शर्मा की तरह, जिन्हें आगामी विश्व कप के लिए टी20 कप्तान के रूप में पुष्टि की गई थी, शोपीस इवेंट के लिए उपलब्ध होंगे. शाह ने कहा, ''हम विराट के बारे में बाद में बात करेंगे.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं