भारतीय क्रिकेटर्स सिर्फ आईपीएल खेलते हैं लेकिन विदेशी क्रिकेटर्स देश -दुनिया की बहुत सी लीग खेलते हैं. बीसीसीआई का रूल ही इतना कड़ा है कि IPL के अलावा भारतीय क्रिकेटर्स कोई और लीग खेल ही नहीं सकते. भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी लीगों में भाग लेने की अनुमति नहीं देने के लिए बीसीसीआई की अक्सर आलोचना भी की जाती है जबकि विदेशी खिलाड़ियों को आईपीएल में भाग लेने की अनुमति दी जाती है. इसी बीच पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर से जब पूछा कि क्या भारतीय खिलाड़ियों को कभी पीएसएल (PSL) में खेलने की अनुमति दी जानी चाहिए तो उन्होंने कहा कि बीसीसीआई "सही" काम कर रहा है. कोई ज़रूरत ही नहीं है अनुमति देने की.
दुनिया की सबसे पॉपुलर लीग
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का क्रिकेट की दुनिया में अपना एक बहुत ही खास स्थान है, न केवल लीग के रूप में क्रिकेट में आगे होने के कारण, बल्कि इसने पूरे विश्व क्रिकेट पर प्रभाव डाला है, जो कि एक ज़बरदस्त मंच साबित हुआ है, न केवल भारतीय घरेलू खिलाड़ियों के लिए, बल्कि दुनिया भर के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए भी. इसी बीच एक यूट्यूब चैनल 'नादिर अली पोडकास्ट' पर बातचीत के दौरान एंकर ने जब पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज़ कामरान अकमल से पूछा कि क्या पीएसएल में भारतीय खिलाड़ियों को खेलना चाहिए, क्योंकि पाकिस्तान में पीएसएल का आठवां संस्करण चल रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, "भारतीय खिलाड़ियों को पीएसएल में नहीं खेलना चाहिए." “भारतीय बोर्ड अपने खिलाड़ियों को विदेशी टी20 लीग में खेलने की अनुमति नहीं देकर सही काम कर रहा है. उन्हें पता है कि आईपीएल दो महीने चलता है और फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भी खूब होता है. खिलाड़ी आर्थिक रूप से इतने मजबूत हैं कि उन्हें जाने और विदेशी लीग में खेलने की कोई जरूरत नहीं है.
पाकिस्तान को भी सीखना चाहिए
कामरान ने आगे कहा कि "हमारा बोर्ड भी इससे सीख सकता है क्योंकि यह खिलाड़ियों के करियर को लम्बा खींच सकता है. उनके पास 14 से 15 खिलाड़ी हैं जिन्होंने सौ से ज़्यादा टेस्ट मैच खेले हैं, जबकि हमारे पास सिर्फ दो या तीन ऐसे खिलाड़ी हैं. भारत अपने क्रिकेट और अपने खिलाड़ियों को महत्व देता है." आईपीएल खिलाड़ियों को बहुत पैसा देता है. यहां तक कि बीबीएल भी आईपीएल के सामने कुछ भी नहीं है. दुनिया की कोई भी लीग आईपीएल की बराबरी नहीं कर सकती है.
ये भी पढ़ें:
सचिन विराट भी नहीं कर पाए ये कारनामा, मात्र 9 पारियों में इस क्रिकेटर ने मचा दी तबाही
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं