Kagiso Rabada and Marco Jansen Big Collision: एंटीगुआ में क्षेत्ररक्षण करते हुए मार्को जेनसन और कागिसो रबाडा के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली है. दरअसल, यह वाक्या अफ्रीकी गेंदबाजी के दौरान देखने को मिला. टीम के लिए पारी का 8वां ओवर कैप्टन एडेन मार्कराम डाल रहे थे. उनके इस ओवर में विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स ने एक जोरदार शॉट लगाया. यहां सीमा रेखा के पास तैनात जेनसन और रबाडा दोनों खिलाड़ियों ने कैच लपकने का प्रयास किया, लेकिन कैच पकड़ते हुए दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को नहीं देख पाए. नतीजा यह रहा कि आपस में ही वह बुरी तरह से टकरा गए. चोट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घायल होने के बाद दोनों ही खिलाड़ी मैदान में कुछ देर दर्द से कराहते रहे. मैदान में आए फिजियो को जेनसन के हालात कुछ ज्यादा ही खराब लगे. जिसके बाद वह मैदान छोड़कर ड्रेसिंग रूम में चले गए.
कैसा रहा दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन?
बात करें गेंदबाजी के दौरान दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में तो मार्को जेनसन ने आज के मुकाबले में अपनी टीम के लिए कुल 2 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 17 रन खर्च करते हुए शाई होप के रूप में अहम सफलता प्राप्त की. उनके अलावा कागिसो रबाडा ने 2 ओवरों में 11 रन खर्च करते हुए अकील होसेन को पवेलियन का रास्ता दिखाया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
135 रन बनाने में कामयाब रही वेस्टइंडीज
नतीजा यह रहा कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन के स्कोर तक ही पहुंच पाई. कैरेबियन टीम की तरफ से आज के मुकाबले में सर्वोच्च स्कोरर मध्यक्रम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रोस्टन चेस रहे. चेस ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंद में 52 रन कीअर्धशतकीय पारी खेली.
यह भी पढ़ें- T20 World Cup में ऑस्ट्रेलिया का राज खत्म, अब दुनिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड के लिए वेस्टइंडीज को रखेगी याद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं