Jos Buttler Statement After Defeat In first ODI Against India: भारत के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में मिली शिकस्त को इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर पचा नहीं पा रहे हैं. मैच के बाद उन्होंने कहा, 'हम निराश हैं कि पावरप्ले में अच्छी शुरुआत के बावजूद जीत हासिल नहीं कर पाए. मैच के दौरान हमने जल्द ही अपने चार विकेट गंवा दिए. 40-50 रन और बनाने में कामयाब होते तो यह काफी महत्वपूर्ण हो जाता. विपक्षी टीम के ऊपर दवाब बनाने के चक्कर में हम अपने जल्दी से विकेट गंवा दे रहे हैं. खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत की. हमने उनके दो बल्लेबाजों को जल्दी से आउट कर दिया था. मगर शुभमन और अक्षर ने मध्यक्रम में अच्छी साझेदारी की. मैच के दौरान हम केवल अपने प्लान को एक्जीक्यूट करना चाहते हैं. अगले मकाबले में भी हम अपने मूमेंटम को जारी रखना चाहेंगे.'
इंग्लैंड को मिली शिकस्त, मगर बटलर का रहा जलवा
इंग्लैंड की टीम को जरुर पहले वनडे मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. मगर जोस बटलर का प्रदर्शन सराहनीय रहा. उन्होंने अपनी टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 67 गेंदों का सामना किया. इस बीच 77.61 की स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाने में कामयाब रहे. उनके अलावा निचले क्रम में जैकब बेथेल ने 51 रनों का योगदान दिया. जिसके बदौलत इंग्लैंड की टीम 248 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पहले वनडे में इंग्लैंड को चार विकेट से मिली हार
बात करें पहले वनडे के परिणाम के बारे में तो नागपुर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 47.4 ओवरों में अपने सभी विकेट खोते हुए 248 रन बनाने में कामयाब हुई थी. विपक्षी टीम की तरफ से मिले 249 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 38.4 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त किया.
मैच के दौरान तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल ने 96 गेंदों में 90.62 की स्ट्राइक रेट से 87 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.
यह भी पढ़ें- 'अगर चीज हाथ से निकल जाए...', पहले ODI जीत पर टीम को लेकर ये क्या कह गए रोहित शर्मा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं