Rohit Sharma Statement After Victory in First ODI Against England: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (छह फरवरी 2025) नागपुर में खेला गया. जहां टीम इंडिया बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही. विपक्षी टीम के खिलाफ मिली इस शानदार जीत से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश नजर आए. मैच के बाद उन्होंने कहा, 'हम जिस तरीके से खेले उससे खुश हूं. काफी लंबे समय के बाद हम इस प्रारूप में उतरे थे. हम दोबारा एक टीम के तौर पर जुड़ना चाहते हैं, क्योंकि आगे एक बड़ा टूर्नामेंट है. विपक्षी टीम के ओपनरों ने मैच के दौरान हमारे ऊपर दबाव बनाने की कोशिश की. मगर हम वापसी करने में कामयाब रहे. यह (वनडे) थोडा लंबा प्रारूप है. ऐसे में आपके पास वापसी करने का हमेशा मौका होता है. अगर चीज हाथ से निकल जाए तो ऐसा नहीं है कि आप वापसी नहीं कर सकते हैं. जीत का श्रेय हमारे गेंदबाजों को जाना चाहिए. उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में हमें सफलता दिलाई. अक्षर के बारे में बात करूं तो हमें मध्य के ओवरों में एक बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत थी. पिछले कुछ सालों में अक्षर इंप्रूव हुआ है. उस परिस्थिति में हमें एक साझेदारी की जरूरत थी. अक्षर पटेल और शुभमन गिल ने वही काम किया. चैंपियंस ट्रॉफी में उतरने से पहले हम चाहते हैं कि जितना हो सके उतना अच्छा प्रदर्शन करें. आज के मुकाबले में हमने शुरूआती पलों में जल्दी विकेट गंवा दिए थे. मगर बाद में वापसी करने में कामयाब रहे.'
पहले वनडे में टीम इंडिया को मिली जीत
बात करें पहले वनडे मुकाबले के बारे में तो नागपुर में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 47.4 ओवरों में अपने सभी विकेट खोते हुए 248 रन बनाने में कामयाब हुई थी. टीम के लिए दो बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया. ये कोई और नहीं बल्कि टीम के कप्तान जोस बटलर (52) और युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल (51) थे. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा पारी का आगाज करते हुए फिल साल्ट भी अच्छे टच में नजर आए. उन्होंने महज 26 गेंदों में 43 रनों की तेज तर्रार पारी खेली.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विपक्षी टीम की तरफ से मिले 249 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 38.4 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया. मैच के दौरान शुभमन गिल ने 96 गेंदों में 87 रनों की उम्दा पारी खेली. उनके अलावा श्रेयस अय्यर (59) और अक्षर पटेल (52) अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे. बेहतरीन पारी के लिए गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.'
रोहित शर्मा का नहीं चला बल्ला
टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से जूझ रहे रोहित शर्मा से क्रिकेट प्रेमियों को आज वनडे में उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद थी. मगर वह पारी का आगाज करते हुए कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाए. उन्होंने पहले वनडे में कुल सात गेंदों का सामना किया. इस बीच 28.57 की स्ट्राइक रेट से महज दो रन ही बना पाए.
यह भी पढ़ें- VIDEO: विराट कोहली की जगह पर शुभमन गिल का धमाका, चौकों की कर दी बरसात, खूब बनाए रन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं