जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने अपने शानदार ऑल फॉर्मेट फॉर्म को जारी रखते हुए बुधवार को ब्रिस्टल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 53 गेंद पर 90 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को पहला टी20 (ENG vs SA 1st T20) मुकाबला जीतने में मदद की. तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 41 रन से जीतकर अब मेजबान टीम 1-0 से आगे है. बेयरस्टो ने अपनी विस्फोटक पारी में 8 छक्के और तीन चौके लगाए और इंग्लैंड को 234/6 का स्कोर खड़े करने में सबसे बड़ा रोल निभाया.
बेयरस्टो के अलावा इंग्लैंड के लिए मोइन अली (Moeen Ali) ने 18 गेंद पर 6 छक्कों के साथ 52 रन की तेजतर्रार पारी खेली. अली ने 16 गेंद पर 50 रन बनाकर अपने देश के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाया. इससे पहले ये रिकॉर्ड लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) के नाम था, जिन्होंने पिछले साल 17 गेंद पर ये कारनामा किया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Utter carnage ????
— England Cricket (@englandcricket) July 27, 2022
We set SA 235 to win ????
Scorecard/clips: https://t.co/PAcXkPJJwc
???????????????????????????? #ENGvSA ???????? pic.twitter.com/SEFvPJt1Kx
The Bairshow lighting up Bristol! ????
— England Cricket (@englandcricket) July 27, 2022
Scorecard/clips: https://t.co/PAcXkPJJwc
???????????????????????????? #ENGvSA ???????? @IGcom pic.twitter.com/wICybgPnGK
16 balls ????
— England Cricket (@englandcricket) July 27, 2022
Scorecard/clips: https://t.co/PAcXkPJJwc
???????????????????????????? #ENGvSA ???????? @IGcom pic.twitter.com/cWO3obtoGx
साउथ अफ्रीका के दो ओवर में सात रन पर दो विकेट होने के बाद टीम 193/8 के स्कोर तक ही पहुंच सकी. 21 वर्षीय ट्रिस्टन स्टब्स ने 28 गेंद पर 72 रन बनाकर लड़ाई को दिलचस्प बनाने का काम किया लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.
बेयरस्टो ने इससे पहले इंग्लैंड के लिए टेस्ट में न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया था. अपने पिछले पांच टेस्ट पारियों में उन्होंने 136, 162, नाबाद 71, 106 और नाबाद 114 रन बनाए हैं, जो कि कमाल के आंकड़े हैं.
टी20 सीरीज के ओपनर से पहले दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज के चोटिल होने की खबरें सामने आ रही थी. मंगलवार को टीम के साथ हुए प्रैक्टिस सेशन से वो पहले निकल गए थे और उन्होंने अपने बाएं घुटने पर आइस पैक्स और स्ट्रैपिंग लगाई थी.
टी20 सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को और तीसरा मैच रविवार को खेला जाएगा.
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं