न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्डस टेस्ट में जो रूट (Joe Root) ने दूसरी पारी में नाबाद 115 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में सफल रहे. रूट का टेस्ट में यह 26वां शतक है. रूट की पारी के दम पर ही इंग्लैंड यह टेस्ट मैच 5 विकेट से जीतने में सफल रही. बता दें कि टेस्ट मैच के दौरान जहां रूट ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान कई रिकॉर्ड्स बनाए और वर्ल्ड क्रिकेट के हैरत में डाला वहीं, अपनी बल्लेबाजी के दौरान फैन्स को मैजिक भी दिखाते नजर आए हैं.
पूर्व कप्तान ने जो रूट के करिश्माई शतक के बाद कहा, अब सचिन का रिकॉर्ड टूटना मुश्किल नहीं..'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें रूट नॉन स्ट्राइक एंड पर हैं और जैमीसन गेंदबाजी करने के लिए दौड़ रहे हैं लेकिन सबसे हैरानी की बात ये है कि नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े रूट हाथ में बल्ले को पकड़े हुए नहीं हैं बल्कि बल्ला खुद ही अपने आप खड़ा है. और जैसे ही जैमीसन के हाथ से गेंद निकलती है रूट आराम से अपने बल्ले को हाथ में थाम लेते हैं. राशिद ने दिखाया 'करामती' अंदाज, आंख मूंदकर लगाया छक्का, गेंदबाज भी सहम गया- Video
रूट के इस मैजिक वाले अंदाज में क्रिकेट फैन्स को हैरान कर दिया है और साथ ही लोग इसपर रिएक्ट भी कर रहे हैं. लोगों का मानना है कि रूट बैटिंग से मैजिक तो करते ही है बल्कि एक जादूगर भी हैं.
(Joe Root Also Magician) वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि रूट के बैट की बनावट ऐसी है कि बल्ला अपना आप खड़ा रह सकता है. यानि बैट के नीचले हिस्से का आकार स्वायर हैं. जिससे बल्ले कुछ समय के लिए खुद ही खड़ा रह सकता है. चाहें कुछ भी हो लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो का लुत्फ फैन्स ले रहे हैं.
Seriously is that bat holding itself up or is Joe Root even more of a magician?? @BumbleCricket @root66 #ENGvsNZ pic.twitter.com/bcHVvPngY4
— Webbo (@WebboOne) June 5, 2022
No wonder the company's name is New Balance.
— Anuj Prabhu ???????? (@PrabhuKaGyaan) June 5, 2022
His bat is unusually square & flat at the bottom
— andrew walker (@wackerlegend) June 5, 2022
Joe Root ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
मैच की बात करें तो कीवी टीम ने इंग्लैंड को जीत के लिए 277 रनों का टारगेट दिया था. जिसे इंग्लैंड ने टेस्ट मैच के चौथे दिन 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. रूट को उनके शानदार शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. रूट टेस्ट में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के 14वें बल्लेबाज बने तो वहीं इंग्लैंड के केवल दूसरे बल्लेबाज बने हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं