ZIM vs AFG 1st ODI: IPL में गुजरात को विजेता बनाने के बाद राशिद खान (Rashid Khan) नेशनल ड्यूटी निभा रहे हैं. दरअसल अफगानिस्तान की टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर है. जहां अफगानिस्तान की टीम 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलेगी. पहले टी-20 में अफगानिस्तान ने कमाल का खेल दिखाकर 60 रन से जीत हासिल की. इस मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों और गेंदबाजों का बराबर कमाल देखने को मिला लेकिन हमेशा की तरह एक बार फिर 'राशिद करामाती खान' ने ऑलराउंड परफॉर्मेंस से महफिल लूट ली, राशिद ने पहले वनडे में जहां बल्लेबाजी करते हुए केवल 17 गेंद पर 39 रन की पारी खेली जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे तो वहीं, गेंदबाजी के दौरान 10 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट लेने में सफल रहे.
Joe Root ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
हालांकि मोहम्मद नबी ने 4 विकेट चटकाए और रहमत शाह ने बल्लेबाजी के दौरान 120 गेंद पर 94 रन की पारी खेली और वहीं, कप्तान हशमतुल्ला शाहिदी ने 104 गेंद पर 88 रन बनाकर टीम के स्कोर को 276 रन पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई. यही कारण रहा कि रहमत शाह को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लेकिन जिस अंदाज में राशिद ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी की उसे ही खूब सुर्खियां बटोरी, सोशल मीडिया पर राशिद के अंदाज की भरपूर तारीफ हो रही है.
यही नहीं खुद क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर अपने परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया है जिसमें राशिद बल्लेबाजी के दौरान धमाका कर रहे हैं तो वहीं अपनी मिस्ट्री गेंद पर बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा रहे हैं.
जो रूट का बेजोड़ अंदाज में हुआ स्वागत, बेन स्टोक्स भागे चले आए, लगा लिया गले से- Video
खासकर बल्लेबाजी वाले वीडियो में राशिद ने हेलीकॉप्टर शॉट के अलावा नो लुक शॉट मारकर गेंदबाजों को हैरान कर दिया. खासकर नो लुक शॉट में राशिद ने बैठकर छक्का लगाया और इस शॉट को देखकर ऐसा लगा कि वो बिना देखे यानि आंख बंद करके छक्का लगाने का कमाल किया है. फैन्स राशिद के 'करामाती' अंदाज को देखकर गदगद हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं