न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्डस टेस्ट में जो रूट (Joe Root) ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में शतक लगाकर अपने टेस्ट करियर का 26वां शतक जमाया और साथ ही टेस्ट में 10 हजार रन भी पूरे कर लिए. रूट इंग्लैंड की ओर से ऐसा कमाल करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने तो वहीं, दुनिया के 14वें बल्लेबाज बने. रूट के शानदार शतक ने इंग्लैंड को जीत दिलाई. मैच में रूट को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. मैच के बाद हर तरफ रूट के करिश्माई शतक की बात हो रही है.
राशिद ने दिखाया 'करामती' अंदाज, आंख मूंदकर लगाया छक्का, गेंदबाज भी सहम गया- Video
बता दें ऑस्ट्रेलिायाई पूर्व दिग्गज और पूर्व कप्तान मार्क टेलर (Mark Taylor) ने स्काई स्पोर्ट्स पर बात करते हुए यह भी कहा कि अब सचिन (Sachin Tendulkar) के सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड का टूटना मुश्किल नहीं है. टेलर ने कहा कि, रूट के पास अभी भी 5 साल और हैं और यदि उन्हें चोट ने परेशान नहीं किया और इसी फॉर्म में खेलते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Joe Root ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
टेलर ने कहा, 'रूट को मैंने पिछले 18 महीनों से कुछ ऐसे ही बल्लेबाजी करते देखा है. वह अपने करियर के शीर्ष पर है, इसलिए अगर वह स्वस्थ रहते है तो उसके लिए 15,000 रन का टेरगेट बड़ी बात नहीं होगी.'
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने मैच के बाद बेन स्टोक्स की तारीफ की और कहा कि उसने संयम के साथ कप्तानी की, उन्हें जब भी मेरी जरूरत होगी मैं उसके पास हूं, हम टीम को जीत दिलाने के लिए अच्छा खेल दिखाना चाहते थे.
बता दें कि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद इंग्लैंड कीवी टीम पर 1-0 से आगे हो गया है. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार को 10 जून को नॉर्टिघम में खेला जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं