विज्ञापन

219 कैच के साथ Joe Root ने रचा इतिहास, टेस्ट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्टीव स्मिथ को पछाड़कर बने नंबर 1

Joe Root World record in Test, ENG vs PAK, 1st Test: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टेस्ट में इस बार बल्ले से नहीं बल्कि बतौर खिलाड़ी एक नया कीर्तिमान बनाने में सफल हो गए हैं.

219 कैच के साथ Joe Root ने रचा इतिहास, टेस्ट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्टीव स्मिथ को पछाड़कर बने नंबर 1
Joe Root से पहले कौन था नंबर-1? टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

Joe Root Creates History with Record 219th Catch in Test Cricket: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 103 रनों से हराया। लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में दूसरी पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम महज 135 रन बनाकर ऑलआउट हुई, इंग्लैंड की टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई. इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने बल्ले से नहीं बल्कि बतौर फील्डर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. रूट अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. ऐसा कर रूट ने स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है. स्टीव स्मिथ ने 124 मैच में 218 कैच लेने में सफल रहे थे. अब रूट 167 टेस्ट मैच में 219 कैच लेने में सफल हो गए हैं. यानी रूट ने अब टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लपकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 

टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी

  • जो रूट (इंग्लैंड) – 167 मैच, 219 कैच
  • स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) – 124 मैच, 218 कैच
  • राहुल द्रविड़ (भारत) – 164 मैच, 210 कैच
  • महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 149 मैच, 205 कैच
  • जैक्स कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 166 मैच, 200 कैच

ऐसा रहा पूरा टेस्ट मैच

पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में बनाए गए 171 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने 409 रन बनाए और 238 रनों की विशाल बढ़त हासिल की. दूसरी पारी में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और अजान अवैस सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि इमाम-उल-हक बिना खाता खोले आउट हुए. अब्दुल्ला शफीक का बल्ला भी दूसरी पारी में खामोश रहा और वह महज 15 रन बनाकर आउट हुए। शान मसूद 29 रन बनाने के बाद जोश टंग का शिकार बने. 

सऊद शकील भी सिर्फ 14 रन ही बना सके, जबकि कप्तान सलाम आगा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 4 रन बनाकर आउट हुए. विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 39 गेंदों में 41 रन बनाए और उन्हें गस एटकिंसन ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा.अली उस्मान 7 रन ही बना सके, तो खुर्रम शहजाद 8 रन बनाकर ओली रॉबिन्सन का शिकार बने.  मोहम्मद अब्बास (6 रन) को जोफ्रा आर्चर ने आउट किया. गेंदबाजी में इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में रॉबिन्सन और जोश टंग ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं, जोफ्रा आर्चर भी 3 विकेट चटकाने में सफल रहे.

इससे पहले, इंग्लैंड ने पहली पारी में 409 रन बनाए। टीम की ओर से हैरी ब्रूक ने 93 गेंदों में 91 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि जॉर्डन कॉक्स ने 73 रन बनाए। वहीं, कप्तान जो रूट (66 रन) और डेन लॉरेंस (51 रन) ने भी अर्धशतक लगाया. पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में अली उस्मान ने 95 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जबकि खुर्रम शहजाद ने 3 विकेट निकाले.

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम पहली पारी में सिर्फ 171 रन ही बना सकी थी। टीम की ओर से अब्दुल्ला शफीक ने सर्वाधिक 61 रन बनाए, जबकि इमाम-उल-हक ने 42 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने पांच-पांच विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

ये भी पढ़ें- वीरेंद्र सहवाग के बेटे पर भारी पड़ा पप्पू यादव का बेटा, DPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

ये भी पढ़ें- गेंदबाजों का सबसे बड़ा दुश्मन, 1513 मिनट तक बिना आउट हुए क्रीज पर डटे रहा, इस क्रिकेटर का रिकॉर्ड नहीं टूटा

ये भी जानें-  दलीप ट्रॉफी 2026-27: वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे? जानें मैच टाइमिंग, पूरा शेड्यूल, टीमें और फॉर्मेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Joseph Edward Root, Cricket, Pakistan, England
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com