Jasprit Bumrah wife Sanjana Ganesan Preganant? पिछले साल जसप्रीत बुमराह पिता बने थे, लेकिन स्टार तेज गेंदबाज इनदिनों एक बार फिर से चर्चा में है. फैंस लगातार उनकी पत्नी संजना गणेशन के एक वीडियो पर कमेंट कर यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह क्यूट कपल्स एक बार फिर से माता-पिता बनने वाले हैं.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इंस्टाग्राम वेबसाइट पर संजना गणेशन और टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का एक वीडियो साझा किया गया है. इस वीडियो में गणेशन का इंटरव्यू लेती हुई नजर आ रही हैं. इसी वीडियो को देख फैंस उनसे लगातर सवाल कर रहे हैं. जो कुछ इस प्रकार है-
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वह प्रेग्नेंट हैं... उनकी रिस्पेक्ट करो.
भाभी जी फिर से छोटा बुमराह आने वाला है क्या.
जसप्रीत बुमराह जूनियर 2.0 लोडिंग.
क्या आप प्रेग्नेंट हैं.
भाभी जी प्रेग्नेंट हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं जसप्रीत बुमराहबात करें जसप्रीत बुमराह के बारे में तो मौजूदा समय में वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में व्यस्त हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड क्रिकेट टीम के साथ न्यूयॉर्क स्थित नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में उनका प्रदर्शन शानदार रहा. उन्होंने ब्लू टीम के लिए 3 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए महज 6 रन खर्च कर सर्वाधिक 2 सफलता प्राप्त की. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया.
टीम का अगला मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान के साथ है. इस मैच में भी जसप्रीत बुमराह से ऐसे ही घातक गेंदबाजी की उम्मीद है. दोनों टीमों के बीच यह हाई वोल्टेज मुकाबला इसी मैदान पर खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें- 6, 6, 6, 6, लखनऊ के स्टार ने T20 World Cup 2024 में निकाली पाकिस्तानी बॉलर की हेंकड़ी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं