Marcus Stoinis smashed 26 runs: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 10वां मुकाबला आज (6 जून) ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच बारबाडोस में खेला गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत मिली. मैच के हीरो आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए शिरकत करने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस रहे. उन्होंने अपनी टीम के लिए पहले बल्लेबाजी के दौरान 5वें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए महज 36 गेंद में 67 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं जब गेंदबाजी की बारी आई तो 3 ओवरों में केवल 19 रन खर्च करते हुए 3 बड़े विकेट झटके.
स्टोइनिस ने मेहरान खान के ओवर में जड़ दिए 26 रनओमान की तरफ से पारी का 15वां ओवर मेहरान खान ने डाला. खान के इस ओवर में स्टोइनिस ने कुल 4 छक्के जड़े. उन्होंने मेहरान खान के इस ओवर की पहली गेंद पर 2 रन लिया. इसके बाद अगली 2 गेंदों पर 2 शानदार छक्का जड़ा. चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना. आखिरी के 2 गेंदों पर उन्होंने फिर गियर बदला और लगातार 2 छक्के जड़ दिए. इस तरह इस ओवर में वह कुल 4 छक्के की मदद से 26 रन बटोरने में कामयाब रहे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं मेहरान खान
बता दें मेहरान खान पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं. उनका जन्म 13 अप्रैल 1987 में पाकिस्तान में हुआ था. हालांकी, उन्होंने अपने क्रिकेट करियर का आगाज ओमान के लिया किया है. खान की मौजूदा उम्र 37 साल है. उन्होंने ओमान की तरफ से अपना पहला डेब्यू मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था.
मेहरान ने 4 ओवरों में लुटा दिए 38 रनऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेहरान खान ने अपनी टीम के लिए कुल 4 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच उन्होंने 9.50 इकोनॉमी से 38 रन खर्च किए. हालांकि, इस बीच उन्हें 2 सफलता हाथ लगी.
यह भी पढ़ें- 'दर्द है', पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा खेलेंगे यही नहीं? 'हिटमैन' ने खुद दिया जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं