Damien Martyn Called Jasprit Bumrah A Terminator: आस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का मानना है कि भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का विचित्र गेंदबाजी एक्शन और असाधारण कौशल उन्हें संपूर्ण पैकेज बनाता है. नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में कप्तानी करते हुए बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में आठ विकेट लिए और ‘प्लेयर आफ द मैच' चुने गए. स्मिथ ने ‘सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' से कहा,‘‘उसके रनअप की शुरूआत से ही उसका गेंदबाजी एक्शन अजीब है. वह अलग ही तरह से दौड़ता है और उसके एक्शन का आखिरी मूवमेंट भी विचित्र है. मैने उसका सामना काफी बार किया है और हर बार उसके खिलाफ क्रीज पर जमने में समय लगता है.'' पहले टेस्ट की पहली पारी में स्मिथ को बुमराह ने ही आउट किया था.
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा कि बुमराह जब गेंद को छोड़ते हैं तो दूसरे गेंदबाजों की तुलना में बल्लेबाज से कम से कम एक फुट करीब होते हैं जिससे गेंद की लैंग्थ को पकड़ना मुश्किल हो जाता है. स्मिथ ने कहा,‘‘वह आपके करीब आकर गेंद छोड़ता है जिससे आपको समय ही नहीं मिल पाता. इसके अलावा वह गेंद को दोनो ओर से स्विंग करा सकता है. रिवर्स स्विंग, धीमी गेंद, अच्छे बाउंसर, उसके पास सब कुछ है. वह एक गेंदबाज के तौर पर पूरा पैकेज है.''
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेमियन मार्टिन ने कहा,‘‘वह टर्मिनेटर है. उसे अपनी ताकत पता है और वह बल्लेबाज की कमजोरियां ढूंढ लेता है. उसका रनअप लंबा नहीं है लेकिन वह काफी चतुराई से गेंदबाजी करता है.''
यह भी पढ़ें- Joe Root: जिस शर्मनाक रिकॉर्ड से भागते हैं सभी क्रिकेटर, जो रूट के नाम वही जुड़ा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं