विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2020

Aus vs Ind: बुमराह ने गुलाबी गेंद से ढाया कहर, 140+ km/h की रफ्तार से फेंकी यॉर्कर, बल्लेबाज ऐसे हुआ आउट

Aus vs Ind 1st Test match Day 2: भारत की पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पारी शुरू की, डिनर ब्रेक के समय तक ऑस्ट्रेलिया के 2 विकेट 35 रन पर गिर गए हैं. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने एक बार फिर कमाल की गेंदबाजी की और कंगारू के दोनों ओपनरों को वापस भेजने का काम किया है

Aus vs Ind: बुमराह ने गुलाबी गेंद से ढाया कहर, 140+ km/h की रफ्तार से फेंकी यॉर्कर, बल्लेबाज ऐसे हुआ आउट
Aus vs Ind: बुमराह ने गुलाबी गेंद से ढ़ाया कहर, 140+ km/h की रफ्तार से फेंकी यॉर्कर, बल्लेबाज ऐसे हुआ आउट
  • डे-नाइट टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में बनाए 244 रन
  • कोहली ने जमाए 44 रन
  • बुमराह ने झटके ऑस्ट्रेलिया के शुरूआती 2 विकेट

Aus vs Ind 1st Test match Day 2: भारत की पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पारी शुरू की, डिनर ब्रेक के समय तक ऑस्ट्रेलिया के 2 विकेट 35 रन पर गिर गए हैं. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने एक बार फिर कमाल की गेंदबाजी की और कंगारू के दोनों ओपनरों को वापस भेजने का काम किया है. मैथ्यू वेड 8 और जो बर्न्स 8 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर एल्बी डब्लू आउट हुए. भारत की टीम अभी भी 209 रन ऑस्ट्रेलिया से आगे हैं. इस समय क्रीज पर मार्नस लाबुशाने 16 रन और स्मिथ 1 रन बनाकर नाबाद हैं. इसके अलावा पहले सेशन में मार्नस लाबुशाने का कैच बुमराह ने छोड़ दिया वरना ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट आउट हो चुके होते. 

बुमराह की घातक गेंदबाजी

जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर घातक गेंदबाजी की और यॉर्कर लेंथ की गेंद  पर जो बर्न्स को  एल्बी डेब्यू आउट कर पवेलियन भेजा. तो वहीॆ मैथ्यू वेड को भी एल्बी डब्लू आउट करने में सफल रहे. सोशल मीडिया पर बुमराह की गेंदबाजी की तारीफ खूब हो रही है. जिस गेंद पर जो बर्न्स आउट हुए वो गेंद 140 किमी की रफ्तार से की गई थी. सोशल मीडिया पर बुमराह केे इस गेंद की जमकर तारीफ हो रही है.

भारत की पहली पारी 244 रन पर सिमटी

भारत की पहली पारी 244 रन पर आउट हो गई. भारत की ओर से कोहली ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए. दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही पहले ही ओवर में अश्विन आउट होकर पवेलियन लौटे. अश्विन को कमिंस ने आउट किया. इस तरह से भारत का 7वां विकेट गिरा, उमेश यादव साहा का साथ देने क्रीज पर आए हैं. अश्विन 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके अगले ओवर में साहा 9 रन बनाकर आउट हुए. साहा को स्टार्क ने स्लिप में कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई. वहीं  उमेश यादव 6 रन बनाकर आउट हुए, यादव ने स्टार्क की गेंद पर एक छक्का भी जमाया.आखिरी विकेट के रूप में मोहम्मद शमी आउट हुए. शमी बिना रन बनाए पैट कमिंस का शिकार बने.

भारत की ओर से पहली पारी में सर्वोच्च स्कोर विराट कोहली ने बनाए. कोहली 74 रन बनाकर पहले दिन के खेल के दौरान रन आउट हुए थे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट, पैट कमिंस ने 3 विकेट लिए, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन के खाते में 1-1 विकेट आए.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasprit Jasbirsingh Bumrah, Joseph Anthony Burns, Matthew Scott Wade, Australia Vs India 12/17/2020 Auin12172020195482, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com