Harshit Rana Concussion substitute For Shivam Dube controversy: हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे के तूफानी अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने शुक्रवार को इंग्लैंड को चौथे टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 15 रन से हराकर पांच मैच की सीरीज में 3-1 की विजयी बढ़त बना ली. भारत ने स्वदेश में पिछली 17 द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज नहीं गंवाई हैं. भारत के 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम लेग स्पिनरों रवि बिश्नोई (28 रन पर तीन विकेट) और वरूण चक्रवर्ती (28 रन पर दो विकेट) तथा हर्षित राणा (33 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 19.4 ओवर में 166 रन पर सिमट गई. इस मैच में भारत की जीत से ज्यादा चर्चा हर्षित राणा के शिवम दुबे की जगह कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर खेलने को लेकर हुई.
पहली पारी के बाद, शिवम दुबे मैदान पर नहीं उतरे क्योंकि बल्लेबाजी के दौरान जेमी ओवरटन की एक बाउंसर उनके हेलमेट पर लगी थी. उनकी जगह तेज गेंदबाज हर्षित राणा कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर आए और उन्होंने अपना टी20 डेब्यू किया. राणा ने गेंदबाजी के लिए आते ही अपना जलवा दिखाया और विकेट चटकाए. यह मैच के लिए काफी अहम साबित हुआ. हालांकि, दुबे के स्थान पर राणा के आने से इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर सहित कई पूर्व क्रिकेटर नाखुश थे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि तेज गेंदबाज राणा ऑलराउंडर दुबे का 'लाइक-फॉर-लाइक' रिप्लेसमेंट नहीं हो सकते. वॉन ने एक्स पर पोस्ट किया, "एक आउट एंड आउट गेंदबाज उस बल्लेबाज की जगह कैसे ले सकता है जो अंशकालिक गेंदबाजी करता है."
क्या कहती है रूल बुक
आईसीसी के कन्कशन रिप्लेसमेंट के नियम 1.2.7.3 के अनुसार,"आईसीसी मैच रेफरी को आमतौर पर एक कन्कशन रिप्लेसमेंट अनुरोध को मंजूरी देनी चाहिए यदि रिप्लेसमेंट एक समान खिलाड़ी है जिनके शामिल होने से मैच के बाकी हिस्से में उनकी टीम को अत्यधिक लाभ नहीं होगा."
नियम 1.2.7.7 में कहा गया है: "किसी भी कन्कशन रिप्लेसमेंट अनुरोध के संबंध में आईसीसी मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होगा और किसी भी टीम को अपील का कोई अधिकार नहीं होगा."
बटलर ने 'कनकशन सब' पर तंज कसा
बटलर ने दावा किया कि उनकी टीम से सलाह नहीं ली गई और वे मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ से यह स्पष्ट करने के लिए कहेंगे कि चोट लगने की स्थिति में समान योग्यता वाले खिलाड़ी को उतारने का वास्तव में क्या मतलब है. बटलर ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा,"मुझे नहीं लगता कि समान योग्यता वाले खिलाड़ी को उतारा गया. हम इससे सहमत नहीं हैं. मुझे लगता है कि या तो शिवम दुबे ने अपनी गेंदबाजी में 25 मील प्रति घंटा की अतिरिक्त रफ्तार जोड़ दी है या हर्षित ने वास्तव में अपनी बल्लेबाजी में सुधार किया है."
उन्होंने कहा,"मुझे अब भी लगता है कि हमें मैच जीतना चाहिए था, लेकिन हां, हम फैसले से असहमत हैं. हमसे इस बारे में कोई परामर्श नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि मैच रेफरी ने निर्णय लिया था. इसलिए इसमें हमारी किसी भी तरह की राय शामिल नहीं है. हम इसके बारे में कुछ स्पष्टता पाने के लिए जवागल (श्रीनाथ) से कुछ सवाल करेंगे."
(भाषा से इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: "दुनिया में कोई भी..." केविन पीटरसन ने शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा को खिलाने पर निकाली भड़ास
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: "यह बिल्कुल पागलपन..." शिवम दुबे की जगह हर्षित के खेलने पर भड़के एलिस्टर कुक, रिएक्शन ने मचाई सनसनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं