विज्ञापन

क्या पारी की धीमी शुरुआत वैभव सूर्यवंशी को पड़ रही है भारी? आंकड़ों में देखें पूरी कहानी

Vaibhav Suryavanshi, IND A vs SL A: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई-नेशन 'ए' सीरीज के 3 वनडे मैचों में केवल 79 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं.

क्या पारी की धीमी शुरुआत वैभव सूर्यवंशी को पड़ रही है भारी? आंकड़ों में देखें पूरी कहानी
Vaibhav Suryavanshi, IND A vs SL A:

Vaibhav Suryavanshi, IND A vs SL A: श्रीलंका की धरती पर खेली जा रही ट्राई-नेशन 'ए' सीरीज 2026 में भारत के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. टी20 फॉर्मेट में मैदान पर उतरते ही गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले वैभव का बल्ला मौजूदा ट्राई-नेशन 'ए' सीरीज वनडे (ODI) में उम्मीद के मुताबिक नहीं चल पा रहा है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वनडे फॉर्मेट के लिहाज से वैभव अपनी स्वाभाविक आक्रामक शैली को छोड़कर क्रीज पर आराम से पारी की शुरुआत करते हुए दिख रहे हैं, लेकिन उनकी यह नई रणनीति फ्लॉप साबित हो रही है. वह क्रीज पर समय तो बिता रहे हैं पर उस शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं.

पिछली 3 वनडे पारियों में बनाए महज 79 रन

टूर्नामेंट में खेले गए आखिरी तीन मैचों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से कुल 79 रन ही निकले हैं. इन तीन मैचों में उनका प्रदर्शन इस प्रकार रहा है.

श्रीलंका 'ए' के खिलाफ (पहला मैच): 12 गेंदों पर 14 रन

अफगानिस्तान 'ए' के खिलाफ: 22 गेंदों पर 44 रन (9 चौके, कोई छक्का नहीं)

अगले मुकाबले में: 14 गेंदों पर 21 रन (3 चौके, 1 छक्का) 

एक भी अर्धशतक नहीं, 50 रन से नीचे का रहा है स्कोर

तीन मैचों के लिहाज से देखा जाए तो इस युवा बल्लेबाज के बल्ले से अब तक एक भी अर्धशतक देखने को नहीं मिला है. वह तीनों ही बार 50 रन के आंकड़े को छूने से पहले ही पवेलियन लौट गए. अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 44 रनों की पारी खेलकर अच्छी लय पकड़ी थी, लेकिन अर्धशतक के करीब पहुंचकर अपना विकेट गंवा बैठे. क्रीज पर टिकने के बाद इस तरह आउट होना टीम इंडिया 'ए' के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है.

वैभव के वापसी का इंतजार

टी20 के इस धाकड़ बल्लेबाज के खेल को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह वनडे क्रिकेट के मिजाज में खुद को ढालने की कोशिश कर रहे हैं. जहां वह टी20 में पहली गेंद से हिटिंग शुरू करते थे, वहीं यहां वह थोड़ा रुककर खेल रहे हैं. हालांकि, इस रक्षात्मक और संभलकर खेलने के अंदाज का उन्हें कोई खास फायदा नहीं मिल रहा है, क्योंकि वो क्रीज पर सेट होने के बाद बड़ा स्कोर नहीं बना पा रहे. हालांकि उन्होंने ICC U19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में यूथ लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व किया, जो 50-ओवर (ODI) का टूर्नामेंट रहा. वह U19 वर्ल्ड कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे, जहां उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ़ 80 गेंदों में रिकॉर्ड-तोड़ 175 रन बनाए थे.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Suryavanshi, Cricket, India A, Sri Lanka A
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com