विज्ञापन

राजस्थान की कप्तानी कर इतिहास रचेंगे पराग, जानें कौन रहा किस फ्रेंचाइजी का सबसे कम उम्र में कप्तान

Riyan Parag: राजस्थान जब पहला मैच आईपीएल में खेेलेगा, तो रियान पराग इसी के साथ ही बड़ा रिकॉर्ड बना देंगे

राजस्थान की कप्तानी कर इतिहास रचेंगे पराग, जानें कौन रहा किस फ्रेंचाइजी का सबसे कम उम्र में कप्तान
Riyan Parag: रियान पराग शुरुआती मैचों में सैमसन की जगह कप्तानी संभालेंगे
नई दिल्ली:

राजस्थान ने वीरवार को शुरुआती तीन मैचों के लिए रियान पराग (Riyan Parag) को अपना कप्तान नियुक्त किया है क्योंकि नियमित कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) पूरी तरह फिट नहीं है. मतलब पराग पहले मैच में कप्तानी करने के साथ ही राजस्थान के सबसे युवा कप्तान बन जाएगे.वर्तमान में यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई स्टीव स्मिथ के नाम पर है. स्मिथ ने साल 2024 में 24 साल 347 दिन की उम्र में राजस्थान की कप्तानी की थी. साथ ही स्मिथ पुणे वॉरियर्स और राइजिंग पुणे सुपर जॉयंट्स की कप्तानी करने वाले भी सबसे कम उम्र के कप्तान हैं. फिलहाल इन दोनों ही टीमों का अस्तित्व नहीं है. 

यह भी पढ़ें:

'जायसवाल को...', लेफ्टी बल्लेबाज की हुई अनदेखी, तो फैंस का राजस्थान प्रबंधन पर बुरी तरह फूटा गुस्सा

वैसे स्मिथ उन तीन क्रिकेटरों में से एक हैं, जिन्होंने सबसे कम उम्र में कई टीमों की कप्तानी की है.इस मामले में सुरेश रैना टॉप पर हैं, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और खत्म हो चुकी टीम गुजरात लॉयन्स की कप्तानी की थी. इसके अलावा श्रेयस अय्यर हैं, जिन्होंने सबसे कम उम्र में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की थी.

रिकॉर्ड बनाने वाले ऋषभ पंत एक और भारतीय हैं, जो रिकॉर्ड बनाएंग. पंत 27 साल और 171 दिन की उम्र में लखनऊ की कप्तानी करेंगे. इससे पहले यह रिकॉर्ड निकोलस पूरन के नाम पर था. चलिए आप हर फ्रेंचाइजी की सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों के बारे में जान लें

उम्र                             कप्तान             टीम         

22 साल, 187 दिन        विराट कोहली          आरसीबी

22 साल, 344 दिन         स्टीव स्मिथ            पुणे वॉरियर्स

23 साल, 112  दिन     सुरेश रैना                  सीएसके

23 साल, 142 दिन      श्रेयस अय्यर          दिल्ली कैपिटल्स


23 साल 209 दिन       राशिद खान          गुजरात टाइटंस

24 साल 316 दिन       सैम कुरेन              एलएसजी

24 साल 347 दिन       स्टीव स्मिथ           राजस्थान 

25 साल, 359 दिन     रोहित शर्मा              मुंबई

26 साल, 70 दिन      पार्थिव पटेल           कोच्चि टस्कर्स

27 साल, 110 दिन      श्रेयस अय्यर         केकेआर

27 साल, 244 दिन      विलियमसन         हैदराबाद

27  साल, 276 दिन      स्टीव स्मिथ        राइजिंग पुणे


28 साल , 180 दिन     निकोलस पूरन      एलएसजी

29 साल, 136 दिन           सुरेश रैना       गुजरात लॉयन्स


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com