KKR IPL 2024: श्रेयस अय्यर (KKR Captain Shreyas Iyer) को आईपीएल की आचार संहिंता के उल्लंघन का दोषी पाया गया. दरअसल, स्लो ओवर गति के कारण अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है. बता दें केकेआर की टीम तय समय पर ओवर पूरे नहीं कर पाई थी. जिससे कारण केकेआर के कप्तान अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है. अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना गया है, जबकि टीम का पहला अपराध था. वहीं, मैच के बाद अय्यर काफी हैरान हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में मंगलवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 223 रन के स्कोर का बचाव करने में नाकाम रहने के बाद कहा कि उनकी टीम को गलतियों से सीखना होगा और मजबूत वापसी करनी होगी.
नाइट राइडर्स के 224 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम 13वें ओवर में छह विकेट पर 121 रन बनाकर संकट में थी लेकिन जोस बटलर (60 गेंद में नाबाद 107 रन, नौ चौके, छह छक्के) के नाबाद शतक से अंतिम गेंद पर आठ विकेट पर 224 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही. सुनील नारायण ने इससे पहले ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंद में छह छक्कों और 13 चौकों से 109 रन की पारी खेली जिससे नाइट राइडर्स ने छह विकेट पर 223 रन बनाए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अय्यर ने मैच के बाद कहा, ‘‘जो हुआ उसे समझाना मुश्किल है, इसका सामना करना होगा और आगे बढ़ना होगा. खुशी है कि यह यहीं हुआ, टूर्नामेंट के अंत में नहीं. महत्वपूर्ण बात यह है कि हम अपनी गलतियों से सीखें और मजबूत वापसी करें.''
नाइट राइडर्स ने अंतिम ओवर में नौ रन का बचाव करने की जिम्मेदारी स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को सौंपी लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे. अय्यर ने उनसे अंतिम ओवर कराने के फैसले का बचाव किया.
उन्होंने कहा, ‘‘बटलर आसानी से शॉट मार रहा था इसलिए मैंने सोचा कि चलो गेंद की गति कम कर देते हैं और इसे वरुण चक्रवर्ती को दे दें। लेकिन उसने सफलतापूर्वक बड़ा शॉट खेला.''
ये भी पढ़े- "Jos Buttler: बटलर ने IPL में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने, कोहली की बादशाहत की खत्म
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं