बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में जब ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के सामने फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु होगी तो दोनों टीमों की कोशिश होगी कि वो जीत के साथ प्लेऑफ का टिकट हासिल करें. आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में तीन टीमें पहुंच चुकी हैं जबकि चौथी टीम कौन सी होगी, इसका फैसला चेन्नई और बेंगलुरु के मुकाबले की विजेता टीम से होगा. ऐसे में आज यह मुकाबला काफी अहम है और इस महत्वपूर्ण मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास एक खास लिस्ट में बेंगलुरु के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स से आगे निकले का मौका होगा.
महेंद्र सिंह धोनी और एबी डिविलियर्स आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर है. धोनी ने आईपीएल के इतिहास में 263 मचों में 251 छक्के लगाए हैं जबकि डिविलियर्स ने 184 मैचों में 251 छक्के लगाए हैं. धोनी जैसे ही बेंगलुरु के खिलाफ मैच में एक छक्का लगा देते हैं तो वह आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच जाएंगे. आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं, जिन्होंने 142 मैचों में 357 छक्के लगाए हैं. जबकि मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 275 मैचों में 280 छक्के लगाए हैं. वहीं कोहली इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं और उन्होंने 250 मैचों में 267 छक्के लगाए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने बना दिए 76 रन तो रच देंगे इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले होंगे पहले बल्लेबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं