Ruturaj Gaikwad; CSK vs GT: गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रचिन रविंद्र (46 रन) की धमाकेदार शुरूआत के बाद शिवम दूबे (51 रन) के अर्धशतक की बदौलत चुनौतीपूर्ण लक्ष्य देने के बाद गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन से मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के एकतरफा टी20 मैच में गुजरात टाइटंस को 63 रन से हरा दिया. सीएसके ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद छह विकेट पर 206 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. रचिन (Rachin Ravindra) ने पावरपले का पूरा इस्तेमाल करते हुए 20 गेंद में छह चौके और तीन छक्के से 46 रन बनाये. उन्होंने और कप्तान रूतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) (46) ने पहले विकेट के लिए 32 गेंद में 62 रन की साझेदारी कर शानदार शुरूआत करायी.
2⃣ in 2⃣ for Chennai Super Kings 👏👏
— IndianPremierLeague (@IPL) March 26, 2024
That's some start to #TATAIPL 2024 for the men in yellow 💛
Scorecard ▶️ https://t.co/9KKISx5poZ#TATAIPL | #CSKvGT | @ChennaiIPL pic.twitter.com/njrS8SkqcM
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फिर दूबे ने 23 गेंद में 51 रन (दो चौके, पांच छक्के) जड़कर गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाजों के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की. गुजरात टाइटंस की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही जिसने पावरप्ले में दो विकेट गंवा दिये. इसके बाद टीम इन झटकों से उबर ही नहीं सकी और 20 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन ही बना सकी. साई सुदर्शन (Sai Sudarshan) 37 रन बनाकर शीर्ष स्कोर रहे.
GT के खिलाफ जीत पर कप्तान ऋतुराज ने कहा
निश्चित रूप से आज का खेल एकदम सही था - बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग और गुजरात जैसी टीम के खिलाफ हमें इसी तरह का प्रदर्शन करने की जरूरत थी. चेन्नई में हम निश्चित नहीं हैं कि विकेट कैसा होगा, हमें पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी की परवाह किए बिना अच्छा प्रदर्शन करना होगा. यहां अगर अंत में हमारे हाथ में विकेट हैं तो इससे मदद मिलती है. व्यक्तिगत तौर पर लगा, रचिन (Ruturaj Gaikwad on Rachin Ravindra) ने पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी की और गेम छीन लिया. वहां से हम हमेशा आगे रहते थे.
आत्मविश्वास के मामले में दुबे (Ruturaj Gaikwad on Shivam Dube) पर प्रबंधन और माही भाई ने व्यक्तिगत रूप से उनके साथ काम किया, उनका आत्मविश्वास बहुत ऊंचा है. वह अपनी भूमिकाएं अच्छे से जानते हैं. निश्चित रूप से वह हमारे लिए एक बड़ा प्लस है.' मैं क्षेत्ररक्षण से भी प्रभावित हूं. हो सकता है कि इस साल हमारे पास एक या दो युवा खिलाड़ी अतिरिक्त हों और जिंक्स ने शानदार प्रयास किया हो, यहां तक कि आखिरी गेम में भी वह एक छोर से दूसरे छोर तक दौड़ रहा था. फील्डिंग हमारे लिए बड़ी चुनौती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं