IPL 2023 Playoff Scenario: आईपीएल अपने आखिरी पड़ाव पर है. अबतक केवल एक ही टीम है जिसने प्लेऑफ का टिकट कटाया हुआ है. गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में सफल हो गई है. गुजरात टाइटंस ने 13 मैच में 9 मैच में जीत हासिल की और 18 अंक के साथ नंबर वन पर जाकर विराजमान है. इसके अलावा प्लेऑफ में पहुंचने वाली 3 टीमें और कौन सी होगी, इसको लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. इस समय सीएसके और लखनऊ के 15-15 अंक हैं. तो वहीं, आरसीबी, राजस्थान और मुंबई के 14 अंक हैं. इसके अलावा केकेआर की टीम 12 अंक के साथ रेस में बनी हुई है. पंजाब को छोड़कर सभी टीमों को 1-1 मैच और खेलने हैं. (IPL 2023 Points Table)
हालांकि पंजाब, दिल्ली और हैदराबाद के लिए प्लेऑफ की रेस खत्म हो गई है. तो वहीं केकेआर यदि प्लेऑफ में पहुंचता है तो ये चमत्कार से कम नहीं होगा. क्योंकि कोलकाता के पास इस समय 12 अंक हैं और एक मैच इस टीम को और खेलनी है. दूसरी ओर सीएसके, लखनऊ, राजस्थान, आरसीबी,मुंबई और केकेआर में से कोई 3 टीम होगी जो टॉप 4 में अपनी जगह को बना सकती है. ऐसे में जानते हैं इन टीमों के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का क्या है समीकरण. (IPL 2023 Points Table)
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सीएसके (15 पॉइंट्स, 13 मैच, NRR +0.381) - दिल्ली कैपिटल्स से आखिरी मुकाबला
एमएस धोनी (MS Dhoni CSK) की अगुवाई वाली सीएसके की टीम (CSK) को अपना आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ खेलना है. दिल्ली के खिलाफ जीत ही सीएसके का प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता साफ कर सकती है. सीएसके की टीम को हर हाल में आजके मैच में भारी अंतर से जीत हासिल करनी होगी. क्योंकि इस समय लखनऊ के भी 15 अंक हैं. इसके अलावा यदि इस मैच में सीएसके को हार मिलती है, तब भी टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बना सकती है. बस दूसरी टीम लखनऊ, आरसीबी और मुंबई को उनके अगले मैच में हार का सामना करना पड़े.
एलएसजी (15 पॉइंट्स, 13 मैच, NRR +0.304) - केकेआर से आखिली मुकाबला
लखनऊ को अपने आखिरी मैच में जीत हासिल करनी होगी. केकेआर के खिलाफ बड़ी जीत के बाद लखनऊ की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बना सकती है. केकेआर के खिलाफ भारी अंतर के साथ जीत मिलती है तो लखनऊ टॉप 2 में अपनी जगह पक्की कर पाएगी. यदि केकेआर लखनऊ को हरा देता है तो भी लखनऊ के पास प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने का एक मौका होगा. लखनऊ को CSK, RCB या MI के हारने की दुआ करनी होगी.
आरसीबी (14 पॉइंट्स, 13 मैच, NRR +0.180) - गुजरात टाइटंस के साथ मुकाबला
पिछले दो मैचों में बड़ी जीत के कारण आरसीबी का रन रेट अच्छा हुआ है. अब अपने आखिरी मैच में आरसीबी की टीम यदि गुजरात को हरा देती है तो टॉप 4 में अपनी जगह बना पाने में सफल हो जाएगी. लेकिन आरसीबी को ये दुआ करनी होगी कि मुंबई इंडियंस की टीम हैदराबाद को बड़े अंतर के साथ हरा पाने में असफल रहे. RCB की रन-रेट MI की तुलना में काफी बेहतर है. इसके अलावा यदि आरसीबी और मुंबई अपने आखिरी मैच को हार जाती है तो नेट रन रेट के कारण आरसीबी प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में सफल हो जाएगा. वहीं, एक ओर समीकरण यह है कि यदि केकेआर लखनऊ को बड़े अंतर से हराता है और मुंबई ,आरसीबी दोनों अपने मैच हार जाते हैं, ऐसे में नेट रन रेट के की भूमिका यहां अहम हो जाएगी. इसका फायदा आरसीबी को होगा. आरसीबी के पास तीनों टीमों से बेहतर रन रेट है.
मुंबई इंडियंस (14 पॉइंट्स, 13 मैच, NRR -0.128) - SRH से मुकाबला
पांच बार की चैंपियन मुंबई की टीम इस समय प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है. हालांकि, वे अपने अंतिम मैच में हैदराबाद की टीम का सामना करने वाली है. मुंबई को अपना आखिरी मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. इसके अलावा मु्ंबई को दुआ करनी होगी कि चेन्नई, आरसीबी और लखनऊ में से कोई एक टीम को उनके आखिरी मैच में हार का सामना करना पड़े, जिससे मुंबई इंडियंस की टीम हैदराबाद को हराने के बाद 16 अंक के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल हो जाए. मुंबई के पास शीर्ष-दो में जगह बनाने का मौका है, बशर्ते सीएसके, एलएसजी और आरसीबी को उनके मैच में हार मिले. वहीं, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को हैदराबाद के खिलाफ बड़ी जीत नसीब हो.
राजस्थान रॉयल्स (14 अंक, 14 मैच, NRR +0.148)
राजस्थान की टीम को अब दुआ करनी होगी कि केकेआर अपने आखिरी मैच में लखनऊ को 103 रन के कम अंतर से हरा दे, या फिर लखनऊ यह मैच जीत जाए. वहीं, हैदराबाद की टीम मुंबई को हरा दे, इसके अलावा गुजरात भी आरसीबी को मैच में 5 रन से ज्यादा के अंतर से हरा पाने में सफल रहे.
केकेआर (12 पॉइंट्स, 13 मैच, NRR -0.256) - लखनऊ के साथ मुकाबला
शीर्ष-4 में प्रवेश करने का मौका पाने के लिए केकेआऱ को न केवल एलएसजी (LSG) को बड़े अंतर से हराना होगा, बल्कि दूसरी टीम के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा. KKR को क्वॉलिफाई करने के लिए ये दुआ करनी होगी कि RCB और MI की टीम को बड़े अंतर से हार नसीब हो.
--- ये भी पढ़ें ---
* WTC Final के लिए तीन टुकडों में इंग्लैंड के लिए रवाना होगी भारतीय टीम, यह है कारण
* गावस्कर ने चुने आईपीएल इतिहास के 4 सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, इन दिग्गजों का जिक्र नहीं किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं