इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के आखिरी चरण के अहम मुकाबलों में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का नेतृत्व कर रहे क्रुणाल पंड्या ने कहा कि वह कप्तानी के मामले में सभी से सीखना चाहते हैं, लेकिन किसी की ‘नकल' नहीं करते हैं. भारतीय टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुणाल को लखनऊ सुपर जायंट्स ने नियमित कप्तान लोकेश राहुल के चोटिल होने के बाद टीम की अगुवाई करने की जिम्मेदारी दी गयी है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘केएल (लोकेश राहुल) का टीम से बाहर होना काफी निराशाजनक रहा. मैंने चुनौती को स्वीकार किया और इस पर खरा उतरने की कोशिश कर रहा हूं.'
SPECIAL STORIES:
"हम शूटिंग में 6 घंटे साथ थे, लेकिन उन्होंने एक बार भी...", सहवाग का गिल और शॉ को लेकर खुलासा
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
क्रुणाल बोले, ‘जाहिर है कि मैं टीम का उपकप्तान था और मुझ में कोई बदलाव (कप्तानी के दौरान) नहीं आया है. मैंने हमेशा से क्रिकेट वैसे ही खेला है जैसा कि मैं चाहता था. मैंने कप्तानी को भी उसी तरह लिया है.' उन्होंने कहा, ‘मैं किसी की नकल नहीं करना चाहता. हां, यह जरूर है कि मैं हर किसी से अच्छी चीजें सीखने की कोशिश करता हूं. मैं अपने तरीके से चीजों को करना चाहता हूं.'
लखनऊ सुपर जायंट्स को शनिवार को यहां कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलना है. टीम को प्लेऑफ में जगह के अगर-मगर के फेर से बचने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी. घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा की कप्तानी कर चुके क्रुणाल ने कहा, ‘अगर मैं अपने तरीके से काम करता हूं तो टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना अधिक होती है. मैंने कड़ी मेहनत और एक निश्चित तरीके से क्रिकेट खेला है, और यही बात मैं इस टीम की कप्तानी करते समय भी लागू होती है.'
--- ये भी पढ़ें ---
* VIDEO: 37 साल में गब्बर की ऐसी फुर्ती, हवा में छलांग लगाकर Shikhar Dhawan ने ऐसे लपका David Warner का कैच
* PBKS vs DC: Shikhar Dhawan का छलका दर्द, अपने इस फैसले पर जताया अफ़सोस, बताई हार की वजह
MI vs LSG: जीत के बाद Mohsin Khan ने बताया, अपने करियर का सबसे डरावना एहसास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं