- कुरैन बने आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी
- पंजाब ने खरीदा 18.59 करोड़ रुपये में
- पिछले साल नहीं चले थे कुरेन
इंग्लिलश युवा ऑलराउंडर सैम कुरैन (Sam Curran) वास्तव में नसीब के धनी हैं. किसी ने भी नहीं सोचा था कि लेफ्टी पेसर-बल्लेबाज शुक्रवार को कोच्चि में हुई आईपीएल मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Auction) में इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बन जाएंगे. खासकर पिछले संस्करण में उनके चेन्नई के प्रदर्शन को देखते हुए, जो अभी तक उनके तीन संस्करणों में सबसे खराब प्रदर्शन रहा था, लेकिन इसके बावजूद फ्रेंचाइजी सैम कुरेन (Sam Curran creates history) को खरीदने के सबसे ज्यादा बेकरार दिखीं. और देखते ही देखते सैम कुरैन पर पंजाब किग्स ने 18.50 करोड़ रुपये का दांव लगाकर फैंस को हैरान कर दिया. अब सैम कुरैन के बाद दूसरे नंबर पर अब ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन (17,50) दूसरे नंबर पर आ गए हैं. और इस नाीलामी से पहले तक दूसरे नंबर पर रहे दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मौरिस (16.25 करोड़) तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं.
IPL Auction 2023: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट, जानें कौन है सबसे आगे
कुछ ऐसा रहा पिछले साल का प्रदर्शन
सैम कुरैन की आईपीएल में खेलने की शुरुआत साल 2019 में चेन्नई के लिए खेलने से लेकर हुई थी, लेकिन जैसी उम्मीदें थीं, उस हिसाब से कुरैन उम्मीद पर खरे नहीं उतरे. और पिछला आईपीएल तो उनके और टीम के लिए खासा निराशाजनक रहा. पिछले साल कुरैन ने खेले 9 मैचों में 18.66 के औसत से कुल 56 रन बनाए, तो इतने ही मैचों में फेंके 33 ओवरों में 9.93 के इकॉनमी-रेट से उन्होंने 9 ही विकेट लिए थे. पिछले साल से अच्छा प्रदर्शन कुरैन ने शुरुआती दो साल में किया था.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
शुरुआती 2 साल बेहतर रहे 2021 से
साल 2019 में कुरैन ने 23.75 के औसत के 95 रन के अलावा 10 विकेट लिए थे, तो 2020 में खेले 14 मैचों में कुरैन ने 23.25 के औसत से 186 रन बनाने के अलावा 42 ओवरों में 13 विकेट लिए थे. लेकिन पिछले संस्करण के बाद टी20 विश्व कप कुरैन की रेटिंग आसमान पर पहुंचा दी.
...और इस पहलू ने बढ़ा दी कुरैन की रेटिंग
कुछ महीने पहले ही टी20 विश्व कप आया, तो कुरैन ने खेले 6 मैचों में 12.00 के औसत से सिर्फ 12 ही रन बनाए, लेकिन 6.52 के इकॉनमी-रेट से वह दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे. और इसमें भी अक्टूबर 22 को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले ही मैच में कुरैन ने जो पांच विकेट चटकाए, लेकिन प्रदर्शन के अलावा जो बड़ी बात रही, वह थी सैम कुरैन का फाइनल में मैन ऑफ द मैच और प्लयेर ऑफ द टूर्नामेंट चुना जाना.यकुरैन ने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ चार ओवरों में 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे, जिसने उन्हें फाइनल में मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिलाया. और इन दो बडे़ अवार्डों का असर ऐसा रहा कि नीलामी में कुरैन के प्राइस का सूचकांक वहां पहुंच गया, जिसके बारे में किसी ने क्या, एक बार को खुद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा.
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं