- सैमसन ने साझा किए द्रविड़ के साथ अनुभव
- द्रविड़ के मार्गदर्शन में दिल्ली के लिए भी खेल चुके हैं सैमसन
- हम सब हमेशा द्रविड़ का अनुसरण किया करते थे-सैमसन
टीम इंडिया में कई ऐसे क्रिकेटर रहे हैं, जिन्हें जितना खेल के लिए जाना जाता है, उतना ही उनके बर्ताव के लिए भी जाना जाता है. इन क्रिकेटरों ने दिखाया कि ये सभी को एक नजर से देखते हैं. वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर के अलावा राहुल द्रविड़ को आसानी से इस ब्रैकेट में रखा जा सकता है.अपने खेल के दिनों में राहुल द्रविड़ ने हमेशा पिच पर अपने शांत स्वभाव को बरकरार रखा. और मैदान और इसके बाहर हमेशा ही द्रविड़ ने इसके लिए विरोधी टीम के खिलाड़ियों से खासा सम्मान बटोरा. हालिया एक इंटरव्यू में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने द्रविड़ की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब भारतीय पूर्व कप्तान राजस्थान प्रबंधन का हिस्सा थे, तो उन्होंने बहुत ही अहम बात द्रविड़ से सीखी.
यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत जल्द ही बड़ी पारी खेलेंगे, सुरेश रैना ने जताया भरोसा
संजू एंकर गौरव कपूर के शो में बोले कि जब राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए थे, तो हम हमेशा ही उनका अनुसरण किया करते थे. हमारे मालिक मनोज बदाले हैं और वह मैनेजमेंट के सबसे महत्वपूर्ण शख्स हैं. पर द्रविड़ की एक खासियत यह भी थी कि वह जगदाले और ग्राउंड्समैंस से समान तरीके से बात किया करते थे. यह मेरे द्वारा द्रविड़ से सीखी गयी सबसे बड़ी बात है. सैमसन ने कहा कि द्रविड़ ऐसा दिखावे के लिए नहीं, बल्कि पूरी वास्तविकता के साथ ऐसा करते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: अब मुंबई के कोच जयवर्धने ने बतायी वजह कि क्यों सीजन में सबसे नीचे जा पहुंची उनकी टीम
इसके अलावा राजस्थानी कप्तान ने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) के अपने जुड़ाव के दिनों में भी द्रविड़ के अनुभव को साझा किया. संजू बोले कि मैं दो साल के बाद दिल्ली से जुड़ा और तब द्रविड़ टीम के कोच थे. मैं उस समय करुण नैय्यर, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल के साथ था. और उस समय हम सभी उनसे हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने की ओर निहारा करते थे. बता दें कि संजू की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम फिलाहल प्वाइंट्स टेबल में नंबर तीन पर काबिज है. उसके 10 मैचों से 12 प्वाइंट्स हैं. और राजस्थान का बाकी कुछ टीमों के साथ प्ल-ऑफ में पहुंचने के लिए बहुत ही कड़ा मुकाबला है.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं