भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना का मानना है कि ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव का शानदार इस्तेमाल इसका प्रमाण है. कुलदीप पिछले दो वर्षों से खराब लय से जूझ रहे थे और अपना आत्मविश्वास खो चुके थे. उन्होंने आईपीएल के इस सत्र में अब तक 17 विकेट लिए हैं और अपनी इस सफलता के लिए टीम के युवा कप्तान को श्रेय दिया है.
यह भी पढ़ें: अब मुंबई के कोच जयवर्धने ने बतायी वजह कि क्यों सीजन में सबसे नीचे जा पहुंची उनकी टीम
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रैना से ‘स्टार स्पोर्ट्स' से कहा, ‘मेरे लिए पंत एक कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कुलदीप यादव का बखूबी इस्तेमाल किया है और अब वह दिल्ली को जीत दिला रहे हैं. बल्लेबाज के तौर पर पंत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना बाकी है. वह बड़े मैचों के खिलाड़ी है, और कोच रिकी पोंटिंग के मार्गदर्शन से वह जल्द ही बड़ी पारी खेलने वाला है.'
भारत के एक अन्य क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा पंत को यह तय करना होगा कि वह आने वाले मैचों में किसी रवैये के साथ बल्लेबाजी करेंगे. इस टीम के पूर्व सहायक कोच कैफ ने कहा, ‘ऋषभ पंत को यह तय करना होगा कि उन्हें पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी करनी है या वह पिंच हिटर की भूमिका निभाना चाहते हैं. कप्तान पंत को फैसला करना होगा कि टीम के हित में क्या है.'
यह भी पढ़ें: वॉर्नर ने विराट के बुरे दौर में उनको दी यह "फनी सलाह"
उन्होंने कहा, ‘पंत के पास अपने दम पर मैच जिताने की क्षमता है लेकिन एक बल्लेबाज के रूप में उनका प्रदर्शन इस साल अच्छा नहीं रहा है. इसलिए, मुझे लगता है कि वह एक कप्तान के और एक बल्लेबाज के तौर पर (मौजूदा सत्र में) सफल होने को लेकर दबाव में है.'
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं