- लंबे सूखे के बाद पिछले मैच में अर्द्धशतक जड़ा था विराट ने
- अभी भी विराट को अपनी चरम फॉर्म हासिल करना बाकी
- अभी तक खेले 11 मैचों में सिर्फ 21.60 का औसत
अब जबकि पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी फॉर्म तलाशने के लिए सबकुछ झोंके पड़े हैं, तो ऐसे में कंगारू ओपनर डेविड वॉर्नर ने उन्हें बेसिक्स से जुड़े रहने की सलाह दी है. पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ 53 गेंदों पर 58 रन की पारी के से पहले तक विराट का बैड फेज खासा लंबा खिंच गया था. और इस अर्द्धशतक के बाद भी अभी भी उन्हें अपना चरम हासिल करना है. ऐसे में खुद खासे बुरे वक्त से गुजरने वाले वॉर्नर ने कोहली को जीवन और क्रिकेट का लुत्फ उठाने, कुछ बच्चे पैदा करने की सलाह दी है.
यह भी पढ़ें: जडेजा के बल्लेबाजी क्रम में होगा बदलाव? कोच फ्लेमिंग ने किया इशारा
वॉर्नर ने एक निजी वेबसाइट से बातचीत में कहा कि विराट को और बच्चे पैदा करने चाकबहिए और प्यार का लुत्फ उठाना चाहिए! फॉर्म आपकी आती-जाती रहती है, जबकि योग्यता स्थायी होती है. आप इसे कभी नहीं खोते. ऐसा विश्व में हर खिलाड़ी के साथ होता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लेफ्टी बल्लेबाज बोले कि यह कोई मायने नहीं रखता कि आप कितने अच्छे खिलाड़ी हैं, आप हमेश ही फॉर्म से जुड़ी समस्याओं से दो-चार होने जा रहे हैं. कभी-कभी बुरे समय का सिलसिला लंबा खिंच जाता है. ऐसे में जरूरी यह है कि खेल की बुनियादी बातों से जुड़ा रहा जाए.
यह भी पढ़ें: कोहली को अन्य फ्रेंचाइजी ने दिए थे कई बार प्रस्ताव, लेकिन इन वजहों से जुड़े रहे RCB के साथ
बता दें जारी आईपीएल में विराट ने अभी तक खेले 11 मैचों में 21.60 के औसत से 216 रन बना चुके हैं. इसमें उनका सिर्फ एक अर्द्धशतक है, जबकि उनके खाते में दो गोल्डेन डक हैं. मतलब कोहली खेली पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए थे.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं