विज्ञापन

PAK को हराकर लौटे लक्ष्य राय के ऑटोग्राफ के ल‍िए उमड़ा पूरा शहर, AIMS इंटर कॉलेज में लगा मेला, देखें VIDEO

Lakshya Raichandani Grand Welcome Video: भारत को U-19 एशिया कप जिताने वाले कप्तान लक्ष्य रायचंदानी का गोंडा के AIMS इंटर कॉलेज में भव्य स्वागत किया गया. छात्रों ने उन्हें घेर लिया और ऑटोग्राफ व तस्वीरों के लिए भारी उत्साह देखने को मिला.

PAK को हराकर लौटे लक्ष्य राय के ऑटोग्राफ के ल‍िए उमड़ा पूरा शहर, AIMS इंटर कॉलेज में लगा मेला, देखें VIDEO
Lakshya Raichandani Grand Welcome
NDTV

Lakshya Raichandani Grand Welcome: भारत की अंडर-19 टीम को एशिया कप 2026 का चैंपियन बनाने वाले कप्तान लक्ष्य रायचंदानी का उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित AIMS इंटर कॉलेज में भव्य स्वागत किया गया. इस सम्मान समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राएं उन्हें घेरकर ऑटोग्राफ लेते और तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं.

आवास विकास स्थित AIMS इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में लक्ष्य के साथ उनके पिता राजेश रायचंदानी भी मौजूद रहे. विद्यालय परिवार ने फूल-मालाएं पहनाकर और सम्मानित कर अपने होनहार छात्र की उपलब्धि पर गर्व जताया.

समारोह का सबसे खास पल तब देखने को मिला जब विद्यालय के NCC कैडेट्स ने लक्ष्य रायचंदानी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इसके बाद छात्र-छात्राओं की भीड़ उनके आसपास जमा हो गई. हर कोई भारत के युवा कप्तान के साथ एक तस्वीर और ऑटोग्राफ लेना चाहता था.

यहां देखें लक्ष्य रायचंदानी का वायरल वीडियो

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में दिखाई कप्तानी

दरअसल, हाल ही में ओमान में खेले गए अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब जीता था. मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 337/9 का विशाल स्कोर बनाया था. जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने शानदार की. लक्ष्य ने 101 गेंदों में 80 रन बनाए, जबकि आर्यवीर ने 58 रन की अहम पारी खेली. हालांकि टीम एक समय 252/8 पर संघर्ष कर रही थी, लेकिन मोहित उल्वा और मानल चौहान की साझेदारी ने मैच पलट दिया.

खिताबी जीत के बाद ANI से बातचीत में लक्ष्य रायचंदानी ने कहा था कि टीम ने अंतिम समय तक विश्वास नहीं खोया. उनका कहना था कि ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ियों को एक-दूसरे पर पूरा भरोसा था और टीम को यकीन था कि लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. उन्होंने फाइनल के बाद हुए जश्न का भी बचाव किया था और कहा था कि इतने बड़े मैच को जीतने के बाद खिलाड़ियों की भावनाएं स्वाभाविक रूप से बाहर आ गई थीं.

अब एशिया कप ट्रॉफी के साथ अपने स्कूल लौटे लक्ष्य रायचंदानी न सिर्फ गोंडा बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं. स्कूल में मिला भव्य स्वागत इस बात का प्रमाण है कि उनकी उपलब्धि ने छात्रों के दिलों में खास जगह बना ली है.

यह भी पढ़ें- मैनपुरी के मनल चौहान ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत को दिलाई जीत, घर लौटा तो स्वागत में उमड़ा पूरा शहर

यह भी पढ़ें- 20 साल की उम्र और 6 साल का त्याग, दीपांशु ने देश को दिलाए 4 इंटरनेशनल मेडल, अब ओलंपिक पर नजर

यह भी पढ़ें- छाछ-रोटी पर किया गुजारा, बेटे को बनाया क्रिकेटर, पाकिस्तान को धूल चटाने वाले मोहित की ये कहानी भावुक कर देगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India U19, Cricket, Lakshya Rajesh Raichandani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com