- पहले सीजन से आरसीबी के साथ जुड़े हैं कोहली
- कोहली को अन्य फ्रेंचाइजी ने दिए थे कई बार प्रस्ताव
- RCB के साथ ही जुड़े रहे कोहली
रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के 33 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) मौजूदा सीजन में रनों के लिए गेंदबाजों के सामने जूझ रहे हैं. हाल यह है कि उन्होंने इस सीजन में अबतक 11 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 21.60 की एवरेज से 216 रन निकले हैं, जो कि उनके मौजूदा कद के हिसाब से बेहद ही सोचनीय है. बीते कल चेन्नई के खिलाफ एक अहम मुकाबले में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह यहां भी कुछ खास कारनामा दिखाने में नाकामयाब रहे, और 33 गेंद में 90.91 की स्ट्राइक रेट से महज 30 रन बनाने में कामयाब रहे.
बता दें टीम इंडिया की तीन प्रारूपों में अगुवाई कर चूके विराट कोहली आईपीएल में पहले ही सीजन से रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा हैं. वह देश की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में साल 2008 से लेकर अबतक केवल एक ही जर्सी में मैदान में उतरे हैं. किंग कोहली ने बताया कि ऐसा नहीं है कि उन्हें अन्य टीमों द्वारा अपने बेड़े में शामिल करने के लिए बात नहीं की गई. उन्होंने बताया कई टीमों ने कोशिश की कि मैं नीलामी प्रक्रिया में भाग लूं, लेकिन मैं नहीं गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राशिद खान ने हार्दिक के बेटे को पुचकारा, तो 'लिटिल पांड्या' ने ऐसे दिया जवाब, देखें Video
कोहली ने अपने अनुभव के हिसाब से मौजूदा युवा खिलाड़ियों को सलाह भी दी है, जो उनके करियर के उड़ान में बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकती है. कोहली को लगता है कि इस लुभावनी लीग में एक ही टीम के साथ 14 साल बिताने के बाद उन्हें महसूस होता है कि जिस खेल ने उन्हें स्टार का दर्जा दिलाया, उसमें सफलता हासिल करने का महज एक ही तरीका नहीं है.
किंग कोहली का बड़ा खुलासा:
पूर्व भारतीय कप्तान ने आईपीएल के बारे में बात करते हुए कहा कि कई टीमें चाहती थीं कि इस लीग मैं उनकी टीम के तरफ से शिरकत करूं. उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो मैंने इसके बारे में सोचा. कई टीमों ने मुझसे गुजारिश की कि मैं नीलामी में आऊं और अपना नाम रखूं, लेकिन, मैंने इसके बारे में सोचा. मैं ऐसा था कि दिन के अंत में हर किसी के पास X संख्याएं होती हैं जो वो जीते हैं और फिर आप मर जाते हैं और जीवन आगे बढ़ता है.'
शुरूआती दिनों में किसी ने नहीं जताया भरोसा:
आरसीबी के अनुसार पहले चरण में कई टीमों के पास कोहली को अपने साथ जोड़ने का मौका था, लेकिन किसी ने उनके करियर की शुरुआत में उनका साथ नहीं दिया. ऐसी मुश्किल परिस्थिति में केवल आरसीबी ने उनके उपर भरोसा जताया. इस बारे में स्टार स्पोर्ट्स पर आरसीबी के फ्रेंचाइजी शो में बात करते हुए कोहली ने कहा, 'इस टीम ने पिछले तीन सालों में जो मुझे दिया और विश्वास जताया वह बेहद खास है. ऐसा इसलिए क्योंकि शुरूआती दिनों में कई टीमों के पास मुझे अपने बेड़े में शामिल करने का सुनहरा अवसर था, लेकिन उन्होंने मेरा समर्थन नहीं किया और मुझे नहीं पिक किया. उन्हें मुझ पर विश्वास नहीं था.'
RCB vs CSK: आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बाद धोनी ने बताया, अब किसपर ध्यान दे रही है टीम
बात करें कोहली के आईपीएल करियर के बारे में तो इस टूर्नामेंट में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी है. कोहली ने आईपीएल में अबतक 218 मैच खेलते हुए 210 पारियों में 36.5 की एवरेज से 6499 रन बनाए हैं. कोहली के बल्ले से इस दौरान पांच शतक और 43 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं. आईपीएल में कोहली का स्ट्राइक रेट 129.2 का है.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं