दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) आईपीएल 2021 (IPL 2021) के लिए सीएसके कैंप से जुड़ गए हैं. बता दें कि काफी समय से जडेजा चोटिल थे और ठीक होने के बाद वो वापसी कर रहे हैं. रवींद्र जडेजा मुंबई में सीएसके कैंप के साथ जुड़े हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स ने सोशल मीडिया पर जडेजा की तस्वीर भी शेयर की है वो जिसमें सुरेश रैना (Suresh Raina) के साथ दिखाई दे रहे हैं. दोनों सीएसके के ड्रेस को पहनकर पोज देते दिख रहे हैं. रैना ने सीएसके द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर रिएक्शन भी दिया है जो खूब वायरल हो रहा है. सुरेश रैना ने जडेजा और अपनी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बापू पधारे छे..' आईपीएल 2021 में सीएसके का पहला मुकाबला 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ होगा.
NZ vs BAN: विकेटकीपर ने चालाकी से किया स्टंप, बांग्लादेशी बल्लेबाज की बत्ती गुल हो गई..देखें Video
Bapu padharya che! #hamojha https://t.co/gZDkEQq28w
— Suresh Raina???????? (@ImRaina) April 1, 2021
आईपीएल के 14वें सीजन के लिए जडेजा ने टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ मिलकर प्रैक्टिस शुरू कर दी है. सीएसके के लिए जडेजा काफी अहम खिलाड़ी साबित होने वाले हैं. वैसे, रिपोर्ट की मानें तो कि रवींद्र जडेजा को सीएसके की टीम का उपकप्तान भी बनाया जा सकता है लेकिन इसके बारे में कोआ आधिकारिक बात फ्रेंचाइजी की ओर से सामने नहीं आई है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गौरतलब है कि रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेले गए सिडनी टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके कारण उन्हें टीम इंडिया से बाहर होना पड़ा था. जडेजा के हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ था, यही कारण रहा कि यह ऑलराउंडर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाया था.
NZ vs BAN: RCB के बल्लेबाज ने मचाया तहलका, केवल 29 गेंदों पर जड़े 71 रन..देखें Video
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पिछले साल के दुस्वप्न को भुलाकर इस बार दमदार वापसी करने की कोशिश करेगी. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेले गये 2020 के टूर्नामेंट में तीन बार की चैंपियन सीएसके प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही थी। यह टूर्नामेंट के इतिहास में पहला अवसर था जबकि धोनी की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पायी थी.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं