न्यूजीलैंड और बांग्लादेश (NZ vs BAN 3rd T20I) के बीच बारिश से प्रभावित तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच को 10-10 ओवर का कर दिया गया है. बांग्लादेश ने गुरुवार को यहां टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया. 10 ओवर वाले मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. खासकर मार्टिन गप्टिल और फिन एलन (Finn Allen) ने ऑकलैंड में अपनी बल्लेबाजी से तूफान ला दिया. गप्टिल ने जहां 19 गेंद पर 44 रन की पारी खेली तो वहीं फिन ने केवल 18 गेंद पर अर्धशतक जमाने का कमाल कर दिखाया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में ही 85 रन जोड़ दिए. गप्टिल ने अपनी 44 रन की पारी में 1 चौके और 5 छक्के जमाए. न्यूजीलैंड की पारी में सबसे बड़ा आकर्षण फिन एलन रहे.
4,4,4,6
— King ???????????? (@Pran33Th__18) April 1, 2021
RCB blood Finn Allen
pic.twitter.com/ZhZwaSsHl4
off just balls
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 1, 2021
12th Man Army, welcome the newest ⭐ on the International stage, Finn Allen, who has put the ???????? bowling to the sword today????#PlayBold #WeAreChallengers pic.twitter.com/v14KtMR5I1
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
IPL 2021: इन 5 युवा खिलाड़ियों पर रहेगी खास नजर, ये सभी पहली बार खेलेंगे IPL
फिन एलन न्यूजीलैंड की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. फिन ने ऐसा कर कॉलिन मुनरो की बराबरी कर ली. मुनरो ने अपने टी-20 इंटरनेशनल में 18 गेंद पर अर्धशतक जमाया है. वैसे, न्यूजीलैंड की ओर से सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड कॉलिन मुनरो के ही नाम है. मुनरो ने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में 14 गेंद पर अर्धशतक ठोका था. एलन ने 29 गेंद पर 71 रन की पारी खेली, अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के जमाए. बांग्लादेश के खिलाफ पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 141 रन का स्कोर खड़ा किया.
IPL खेलने के लिए चेन्नई पहुंचे एबी डिविलियर्स, RCB ने कहा- महामानव पहुंचा..
That's 50 for Finn Allen in rapid time! His first in international cricket. Follow play LIVE with @sparknzsport #NZvBAN pic.twitter.com/xrlS3rmuYO
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) April 1, 2021
21 साल के फिन एलन ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान बांग्लादेशी गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के हर कोने में शॉट मारे, उनकी बल्लेबाजी देखकर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (virat kohli) यकीनन खुश होंगे. फिन एलन (Finn Allen) आईपीएल 2021 में आरसीबी (Royal Challengers Bangalore) की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं. फिन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. पॉवर प्ले के दौरान गेंदबाज इस बल्लेबाज के सामने गेंदबाजी करने से कतराते हैं.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं