IPL 2021: कोरोना वायरस से खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बाद आईपीएल 2021 को आखिरकार बीसीसीआई ने टाल दिया है. आईपीएल में खेल रहे कई खिलाड़ी वायरस से संक्रमित हुए जिसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड को यह फैसला लेना पड़ा है. आईपीएल के स्थगित होने के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने अपना रिएक्शन दिया है. अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने भी इसपर अपनी राय दी है और बीसीसीआई के इस फैसले को सही करार दिया है. सोशल मीडिया पर अख्तर ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी बात रखी है. अख्तर ने सीधे तौर पर कहा कि इस समय लोगों की जान बचाने से लेकर कोई दूसरी बात नहीं हो सकती है. मैंने एक हफ्ते पहले ही इस बात को कहा था. अब आखिर में बीसीसीआई ने आईपीएल को स्थगित कर सही फैसला किया है. अख्तर ने अपने वीडियों में कहा कि मैंने आईपीएल को रोकने की अपील इसलिए की थी कि क्योंकि भारत में लोग मर रहे हैं. 3 से 4 लाख केस रोज आ रहे हैं. ऐसे में यह तमाशा नहीं होना चाहिए था.
IPL 2021 के दिलचस्प वायरल मोमेंट्स, जिसने क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया
IPL canceled. I saw it coming & suggested that two weeks ago. Nothing more important than saving human lives during current covid crisis in India.
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) May 4, 2021
Full video: https://t.co/pl0sRdIcSU#Ipl #IndianPremierLeague pic.twitter.com/MRrzacKuNX
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें कि सबसे पहले केकेआर के खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आए थे. वरूण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर को कोरोना हुआ जिसके बाद बीसीसीआई सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क हो गई थी. लेकिन इसके अगले ही दिन डीडीसीए और सीएसके के सदस्यों में भी संक्रमित होने की खबर आई जिससे आईपीएल को आयोजन पर संदेह पैदा हो गया था. बाद में हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों में भी कोरोना के लक्षण पाए गए , जिसके बाद आखिर में बीसीसीआई को टूर्नामेंट स्थगित करने का फैसला करना पड़ा.
टेस्ट में 208 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर को किया गया था किडनैप
बता दें किु विदेशी खिलाड़ी अभी भी भारत में ही फंसे हए हैं. खासकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस लीग में काफी संख्या में हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और बीसीसीआई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को वापस अपने देश भेजने के लिए साथ में काम कर रहे हैं. खबर ये भी है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पहले मालदीव या फिर श्रीलंका जाएंगे, जहां से वो ऑस्ट्रेलिया रवाना हो सकते हैं. ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इस वक्त भारत से आने वाली सभी फ्लाइटों को बैन कर रखा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं